Realme 5s जल्द हो सकता है लॉन्च, मिला अहम सर्टिफिकेशन

Realme 5s को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। रियलमी 5एस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन भी अब तक लीक नहीं हुए हैं।

Realme 5s जल्द हो सकता है लॉन्च, मिला अहम सर्टिफिकेशन

Realme 5 है चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • रियलमी 5एस हैंडसेट रियलमी 5 से बड़ा अपग्रेड नहीं होगा
  • रियलमी 5एस के फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध
  • रियलमी ने अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है
विज्ञापन
Realme 5 को भारत में कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया था। लेकिन कंपनी ने इस फोन के अपडेटेड वर्ज़न लाने की तैयारी कर ली है और इसे Realme 5s के नाम से जाना जाएगा। दरअसल, RMX1925 मॉडल नंबर के साथ एक Realme स्मार्टफोन को भारत और थाइलैंड में सर्टिफाई किया गया है। यह इशारा है कि रियलमी 5एस जल्द लॉन्च हो सकता है। फिलहाल, रियलमी 5एस के लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन नाम से इशारा मिलता है कि यह रियलमी 5 का मामूली अपग्रेड हो सकता है।

रियलमी 5एस को थाइलैंड में नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन्स कमिशन का सर्टिफिकेशन मिला है और भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड्स का सर्टिफिकेशन का मिला है। यह इशारा है कि फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। रियलमी 5एस की बीआईएस और एनबीटीसी सर्टिफिकेशन की लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले नैशविले चैटर द्वारा दी गई। बीआई एस की लिस्टिंग में फोन के लिए सिर्फ RMX1925 मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। इसे पिछले महीने ही सर्टिफाई किया गया था।

हालांकि, एनबीटीसएस लिस्टिंग में मॉडल नंबर के साथ “Realme 5s” नाम का भी इस्तेमाल हुआ है। अफसोस कि दोनों ही लिस्टिंग में रियलमी 5एस के किसी स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र नहीं है। इसके अलावा इंटरनेट पर भी इस फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं लीक हुई है। अगर मिड-साइल रिफ्रेश साइकल को ध्यान में रखा जाया तो रियलमी 5एस हैंडसेट रियलमी 5 से बड़ा अपग्रेड नहीं होगा। पुराने वेरिएंट की तुलना में कुछ और बेहतर स्पेसिफिकेशन दिए जा सकते हैं।

अगर रियलमी 5 की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 4 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज से लैस होगा। यह फोन चार रियर कैमरे से लैस है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल कै मैक्रो लेंस और 2 ममेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है और इसके साथ 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 5s, Realme RMX1925
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  2. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  3. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  4. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Pause Point: स्मार्टफोन पर टाइम बर्बाद नहीं होने देगा Google का यह नया फीचर! जानें कैसे करता है काम
  6. Google Chrome या Safari में अपना ब्राउजिंग डाटा कैसे करें साफ, ये है आसान तरीका
  7. WhatsApp Plus क्या है और पैसे देकर क्या मिलेगा खास? जानें सभी प्रीमियम फीचर्स
  8. Oppo Reno 16F 5G के लॉन्च की तैयारी, GCF पर हुई लिस्टिंग
  9. लैपटॉप में भी मिलेगा Android जैसा एक्सपीरियंस, Googlebook हुआ ऑफिशियल
  10. Vivo Y60 लेटेस्ट स्मार्टफोन 6500mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »