Realme 5i जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, मिला यह सर्टिफिकेशन

Realme 5i के वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में इस फोन के लिए RMX2030 मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ था। Oppo के इस सब-ब्रांड को यह सर्टिफिकेशन 5 दिसंबर को मिला।

Realme 5i जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, मिला यह सर्टिफिकेशन

Realme 5s इस सीरीज का लेटेस्ट फोन है

ख़ास बातें
  • RMX2030 मॉडल नंबर है रियलमी 5आई
  • रियलमी 5आई आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलेगा
  • Realme 5i को भारत में बीआईएस सर्टिफिकेशन मिला है
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि Realme ब्रांड मार्केट में Realme 5 सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। यह फोन Realme 5i के नाम से आएगा। रियलमी के इस फोन को RMX2030 मॉडल नंबर के साथ वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन मिला है। यह इस फोन को जल्द ही लॉन्च किए जाने की ओर इशारा है। इसके अलावा रियलमी 5आई को थाइलैंड के एनबीटीसी, भारत के बीआईएस और इंडोनेशिया के टीकेडीएन से सर्टिफिकेशन मिलने की खबर है। यानी एक तरह रियलमी 5आई को भारत में लॉन्च किए जाने की भी पुष्टि हो गई है। हालांकि, Realme 5i के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Realme 5i के वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में इस फोन के लिए RMX2030 मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ था। Oppo के इस सब-ब्रांड को यह सर्टिफिकेशन 5 दिसंबर को मिला। डेटाबेस के मुताबिक, रियलमी 5आई आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसका फर्मवेयर वर्ज़न RMX2030EX_11_A.08_191130 होगा। इस फोन में वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी स्टेंडर्ड के लिए सपोर्ट होगा। फोन 2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़ बैंड को भी सपोर्ट करेगा।
 
realme

ड्रॉयडशाउट ने सबसे पहले रियलमी 5आई को भारत, थाइलैंड और इंडोनेशिया में सर्टिफिकेशन मिलने की जानकारी दी। फोन के वाई-फाई सर्टिफिकेशन में फोन के नाम का ज़िक्र नहीं है। लेकिन NBTC सर्टिफिकेशन में RMX2030 मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। यह रियलमी 5आई का मॉडल नंबर है। RMX2030 मॉडल नंबर की झलक फोन के TKDN सर्टिफिकेशन में भी मिली है। इसके अलावा फोन के बीआईएस सर्टिफिकेशन से इशारा मिला है कि यह भारत में भी जल्द ही लॉन्च होगा।

रियलमी 5आई के नाम से ही साफ है कि यह फोन रियलमी 5 सीरीज़ का हिस्सा है। संभव है कि यह रियलमी 5 का एक किफायती वेरिएंट है। Realme ने यह रणनीति रियलमी 3 सीरीज में अपनाई थी। कंपनी ने रियलमी 3 के कमजोर वेरिएंट Realme 3i को मार्केट में उतारा था। यह पहला मौका है जब रियलमी 5आई के बारे में इंटरनेट पर लीक हुई है। इसके बारे में अभी ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 5i, Realme RMX2030
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  2. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  7. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »