Realme 5 और Redmi Note 7S में कौन बेहतर?

Realme 5 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और अगले सप्ताह यह पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर रियलमी 5 और रेडमी नोट 7एस में कौन बेहतर है? आइए जानते हैं...

Realme 5 और Redmi Note 7S में कौन बेहतर?

Realme 5 और Redmi Note 7S में कौन बेहतर?

ख़ास बातें
  • रियलमी 5 का दाम 9,999 रुपये से शुरू
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम के साथ आएगा Redmi Note 7S
  • Realme 5 की बिक्री होगी फ्लिपकार्ट पर
विज्ञापन
Realme 5 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और अगले सप्ताह यह पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Realme 3 का अपग्रेड वर्जन है रियलमी 5। रियलमी 5 में क्वाड कैमरा सेटअप, वॉटरड्रॉप- नॉच, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। हैंडसेट निर्माता कंपनी रियलमी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन मार्केट में Xiaomi के Redmi Note 7S से मुकाबला करेगा। कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर रियलमी 5 और रेडमी नोट 7एस में कौन बेहतर है? आइए जानते हैं...
 

Realme 5 vs Redmi Note 7s की भारत में कीमत

अब बात रियलमी 5 के दाम की। इसकी कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में रियलमी 5 का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 11,999 रुपये है। रियलमी 5 की पहली सेल 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। रियलमी 5 को क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल रंग में बेचा जाएगा।


शाओमी रेडमी नोट 7एस के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाता है। फोन के तीन कलर वेरिएंट हैं- ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड, मूनलाइट व्हाइट और सेफायर ब्लू।
 

Realme 5 vs Redmi Note 7s स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम रियलमी 5 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी नोट 7एस एंड्रॉयड ओरियो पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। दोनों ही फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

रियलमी 5 में नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए रेडमी नोट 7एस में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम मिलेंगे। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी।

रियलमी 5 भी चार रियर कैमरे वाला हैंडसेट है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर (एफ/ 2.25 अपर्चर और 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस), 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस (एफ/ 2.4 अपर्चर) और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस (एफ/ 2.4 अपर्चर) है। कैमरा सेटअप इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 5 प्रो में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो रेडमी नोट 7एस में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगाापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

रियलमी 5 की बैटरी 5,000 एमएएच की है, रिटेल बॉक्स में 10 वॉट का चार्जर मिलेगा। रेडमी नोट 7एस में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है, रिटेल बॉक्स में 10 वॉट का चार्जर मिलेगा।

रियलमी 5 स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.6x9.3 मिलीमीटर है और वज़न 198 ग्राम। रेडमी नोट 7एस की लंबाई-चौड़ाई 159.21x75.21x8.1 मिलीमीटर और वज़न 186 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  5. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  6. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  7. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  8. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  9. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »