Realme 5 Pro के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

गीकबेंच की साइट पर RMX1971 मॉडल नंबर के साथ Realme 5 Pro को लिस्ट किया गया है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है।

Realme 5 Pro के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Realme 5 Pro के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

ख़ास बातें
  • रियलमी 5 प्रो में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर होगा
  • 8 जीबी रैम के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ रियलमी 5 प्रो
  • Realme 5 Pro को भारत में 20 अगस्त को लॉन्च किया जाना है
विज्ञापन
रियलमी ब्रांड का अगला स्मार्टफोन Realme 5 Pro भारतीय मार्केट में 20 अगस्त को लॉन्च होगा। अब रियलमी 5 प्रो को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर अहम स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किए जाने की खबर आई है। ऑनलाइन लिस्टिंग में हैंडसेट को RMX1971 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां पर फोन की बेंचमार्क परफॉर्मेंस का भी ज़िक्र है। अभी कुछ दिन पहले ही Realme 5 को भी स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। ज्ञात हो कि इस फोन को भारत में रियलमी 5 प्रो के साथ ही लॉन्च किया जाना है।

गीकबेंच की साइट पर RMX1971 मॉडल नंबर के साथ रियलमी फोन को लिस्ट किया गया है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर होने के कारण ऐसा भ्रम होता है कि यह इसी साल लॉन्च किया गया रियलमी 3 प्रो ही तो नहीं है, जिसमें भी यही चिपसेट है।

हालांकि, गीकबेंच साइट पर इस्तेमाल किए गए मॉडल नंबर से पता चला कि यह रियलमी 5 प्रो होगा। यही मॉडल नंबर का इस्तेमाल ईईसी की साइट पर हुआ था। यहां भी RMX1971 मॉडल नंबर का ज़िक्र था। पहले माना जा रहा था कि कंपनी रियलमी 4 प्रो लाएगी। लेकिन चीन में 4 को अशुभ माना जाता है। इस लिए ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी मार्केट में Realme 5 Pro को उतारने का फैसला किया।

गीकबेंच लिस्टिंग में बताया गया है कि रियलमी के इस फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 1,143 और मल्टी-कोर टेस्ट में 4,618 का स्कोर मिला।
 

Realme 5 Pro स्पेसिफिकेशन

लिस्टिंग के मुताबिक, रियलमी 5 प्रो में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर होगा। यह चौंकाने वाली जानकारी है, क्योंकि अब तक रियलमी के इस फोन में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा थी। कंपनी ने हालिया टीज़र में नए चिपसेट की ओर ही इशारा दिया था। संभव है कि कंपनी रियलमी 5 प्रो को मार्केट में बेंचमार्क साइट की लिस्टिंग से थोड़े अलग स्पेसिफिकेशन के साथ लाए।

हाल ही में Realme ने कुछ टीज़र्स के ज़रिए आधिकारिक लॉन्च से पहले रियलमी 5 प्रो और रियलमी 5 के बारे में कुछ जानकारियां सार्वजनिक की थीं। रियलमी 5 प्रो में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। दोनों ही फोन डायमंड कट फिनिश के साथ आएंगे और चार रियर कैमरे से लैस होंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, striking looks
  • Very good battery life
  • Useful additional cameras
  • Efficient processor
  • कमियां
  • No fast charging
  • Weak low-light camera performance
  • Slightly heavy
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good, easy to handle
  • Strong overall performance
  • Impressive photo quality in daylight
  • Very fast charging
  • कमियां
  • Average battery life
  • Camera app UI needs improvement
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4035 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 5 Pro specifications, Realme 5 Pro, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »