Realme 3 आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Realme 3 स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। नए Realme फोन में 12 एनएम मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 मार्च 2019 11:07 IST
ख़ास बातें
  • Realme 3 Pro से भी पर्दा उठा सकती है कंपनी
  • Flipkart ने पुष्टि की है कि Realme 3 वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा
  • 4,230 एमएएच की बैटरी होगी रियलमी 3 में
Realme 3 स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। नए Realme फोन में 12 एनएम मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। रियलमी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि यह डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है। इसके अलावा Realme 3 में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसके दो वेरिएंट मार्केट में उतारे जाएंगे। रियलमी 3 के अलावा कंपनी अपने इवेंट में Realme 3 Pro से भी पर्दा उठा सकती है। रियलमी की नई सीरीज़ के हैंडसेट की सीधी भिड़ंत Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro मॉडल से होगी, जिन्हें बीते हफ्ते ही भारत में उतारा गया था।
 

Realme 3 के लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीम

रियलमी 3 को लॉन्च करने के लिए सोमवार को कंपनी एक इवेंट आयोजित करने वाली है। फोन से दोपहर 12 बजे पर्दा उठाया जाएगा। इवेंट को यूट्यूब पर स्ट्रीम किया जाएगा। आप चाहें तो Realme 3 के लॉन्च इवेंट को यहीं स्ट्रीम कर सकते हैं।
Advertisement

 

Realme 3 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

फ्लिपकार्ट की साइट पर Redmi Note 7 में मौज़ूद 14एनएम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर पर चुटकी ली गई है। जबकि यह फोन 12एनएम मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ आएगा। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, रिलयमी 3 हैंडसेट के भारतीय वेरिएंट में हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया जाएगा।

Flipkart ने पुष्टि की है कि Realme 3 वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा। इसके अलावा ऑनलाइन लिस्टिंग से खुलासा हुआ कि रियलमी का यह हैंडसेट 4,230 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि गुरुवार को ही लॉन्च किए गए रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो हैंडसेट भी 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आते हैं।
Advertisement

माइक्रोसाइट पर यह भी दावा है कि रियलमी 3 अविश्वसनीय कीमत में मिलेगा। हालांकि, इस मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Realme 4 मार्च को अपने रियलमी 3 हैंडसेट को लॉन्च करेगी। पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि रियलमी का यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और डायमंड कट कवर के साथ आएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फोन में 16:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले और ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट है।
Advertisement

Realme 3 के अलावा एक टीज़र पोस्टर से इशारा मिला है कि Realme अपने इवेंट में Realme 3 Pro को भी लॉन्च कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 3 specifications, Realme 3, Realme 3 Pro, Realme

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  3. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  9. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.