Realme 3 Pro: कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, और...

Realme 3 Pro को भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा, यानी अगले हफ्ते की शुरुआत में। लॉन्च इवेंट से पहले कंपनी इस फोन के पक्ष में माहौल बनाने का कोई मौका नहीं चूक रही।

Realme 3 Pro: कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, और...
ख़ास बातें
  • रियलमी 3 प्रो में 48 मेगापिक्सल सेंसर दिया जाना संभव
  • Redmi Note 7 Pro को चुनौती देगा Realme 3 Pro
  • Realme 3 Pro में 3,960 एमएएच की बैटरी होगी
विज्ञापन
Realme 3 Pro को भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा, यानी अगले हफ्ते की शुरुआत में। लॉन्च इवेंट से पहले कंपनी इस फोन के पक्ष में माहौल बनाने का कोई मौका नहीं चूक रही। यह तो तय है कि यह फोन Realme 3 की तुलना में कई मामलों में अपग्रेड होगा। मार्केट में Realme 3 Pro की भिड़ंत Redmi Note 7 Pro से होगी। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में इस फोन की कैमरा परफॉर्मेंस बेहतरीन होगी। कैमरे का दम दिखाने के लिए कंपनी द्वारा कई कैमरा सैंपल भी साझा किए गए हैं। फोन के कई स्पेसिफिकेशन लीक भी हो चुके हैं जिससे पता चला था कि यह स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ आएगा।

ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर अलग वेबपेज लाइव होने से साफ है कि हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर इसी वेबसाइट पर बिकेगा। वहीं, Realme अपने अगले फ्लैगशिप फोन Realme 3 Pro के लिए अपनी वेबसाइट पर 19 अप्रैल से ब्लाइंड प्री-बुकिंग लेने वाली है। आइए आपको Realme 3 Pro के बारे में अब तक मिली जानकारियों के बारे में बताते हैं...
 

Realme 3 Pro की भारत में कीमत

रियलमी 3 प्रो की कीमत का खुलासा 22 अप्रैल को होने वाले लॉन्च इवेंट में होगा। हालांकि, इसकी कीमत Redmi Note 7 Pro के आसपास होने की उम्मीद है जिसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। संभवतः नए फोन की भी कीमत Realme 2 Pro के आसपास होगी। इस फोन को 13,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था और इसका सबसे महंगा वेरिएंट 17,990 रुपये का था। Realme 3 Pro का टीज़र पेज Flipkart पर लाइव है और इसकी बिक्री Realme ई-स्टोर पर भी होगी।

फिलहाल, कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। वैसे Realme 3 को डायनमिक ब्लैक, रेडिएंट ब्लू और क्लासिक ब्लैक रंग में लाया गया था। उम्मीद है कि कंपनी Realme 3 Pro को भी इन्हीं कलर वेरिएंट में लाएगी।
 

Realme 3 Pro स्पेसिफिकेशन और फीचर

गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्टिंग से पता चला कि आगामी Realme फोन का मॉडल नंबर RMX1851 है। यही मॉडल नंबर ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, रियलमी फोन एंड्रॉयड पाई, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ आ सकता है।

ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट से फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला, जैसे कि Realme ब्रांड का यह आगामी फोन 6.3 इंच फुल-एचडी डिस्प्ले और 3,960 एमएएच की बैटरी के साथ आ सकता है। कनेक्टिविटी के लिए 5 हर्ट्ज़ वाई-फाई, ब्लूटूथ और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

Redmi Note 7 Pro को चुनौती देने के लिए रियलमी 3 प्रो में 48 मेगापिक्सल सेंसर दिया जाना संभव है। लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई दावा नहीं किया गया है। जानकारी मिली है कि यह फोन फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।
 

Realme 3 Pro लॉन्चः और जानकारियां

कंपनी रियलमी 3 प्रो के लिए 22 अप्रैल को दिल्ली विश्वविद्यालय में एक इवेंट आयोजित करेगी। दरअसल, Realme 3 Pro को बीते महीने रियलमी 3 के लॉन्च इवेंट में ही पेश किया गया था। इस दौरान ही कंपनी के सीईओ माधव शेठ ने बताया था कि यह फोन तेज़ स्पीड के लिए जाना जाएगा। हाल ही में आए एक टीज़र से पता चला था कि Realme 3 Pro में सुपर स्लो-मो मोड होगा। रियलमी मोबाइल्स के एक और ट्वीट में कैमरे के बर्स्ट मोड ऊर्फ स्पीड शॉट के बारे में जानकारी दी गई है। कंपनी HyperBoost परफॉर्मेंस इनहांसमेंट टेक को लेकर भी कई किस्म के दावे कर रही है।
 
realme

Realme Mobiles इस फोन के कैमरे का दम दिखाने के लिए कई कैमरा सैंपल साझा कर चुकी है। माधव शेठ ने तीन Realme 3 Pro के तीन कैमरा सैंपल अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किए थे। एक में सेल्फी कैमरे का दम दिखाया गया है, जबकि बाकी दो में रियर कैमरा सेटअप का।
 
realme3

ये तस्वीरें EXIF डेटा और रिजॉल्यूशन के साथ नहीं आती हैं। इस आधार पर फोन में इस्तेमाल किए गए हार्डवेयर का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, इनमें से एक तस्वीर प्राइमरी कैमरे में एचडीआर सपोर्ट होने की इशारा देती है। एक और तस्वीर यही इशारा देती है कि सेल्फी कैमरे का रिजॉल्यूशन 13 मेगापिक्सल से ज़्यादा हो सकता है। इतने रिजॉल्यूशन वाला कैमरा Redmi Note 7 Pro का भी हिस्सा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful and efficient SoC
  • Very good battery life
  • Cameras fare well under good light
  • Bundled fast charger
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Laminated back scuffs easily
  • No USB Type-C port
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4045 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »