Realme 3 लॉन्च के करीब, टीज़र ज़ारी

इस साल की शुरुआत में Realme ने जानकारी दी थी कि उसके अगले हैंडसेट Realme 3 को पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। मंगलवार को कंपनी ने नया टीज़र ज़ारी करके साफ कर दिया है कि रियलमी 3 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 19 फरवरी 2019 17:32 IST
ख़ास बातें
  • Realme 3 के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध
  • 2019 की पहली तिमाही में लॉन्च होना है इस फोन को
  • Realme 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन पर भी काम कर रही है
इस साल की शुरुआत में Realme ने जानकारी दी थी कि उसके अगले हैंडसेट Realme 3 को पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। मंगलवार को कंपनी ने नया टीज़र ज़ारी करके साफ कर दिया है कि रियलमी 3 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। टीज़र इमेज और कैप्शन से बिल्कुल साफ है कि कंपनी का इशारा किस फोन की ओर है। इस फोन को सबसे पहले भारतीय मार्केट में लाया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन के हार्डवेयर और फीचर के संबंध में कुछ नहीं बताया है।

आधिकारिक Realme ट्विटर अकाउंट के एक ट्वीट में लिखा गया है, “Let's see if you can put 1 and 2 together”। ट्वीट में टेक्स्ट के साथ Realme 1 और Realme 2 के रिटेल बॉक्स का इस्तेमाल हुआ है। इन दोनों आंकड़ों को जोड़ने पर Realme 3 ही बनेगा। इसके अलावा यूज़र के कमेंट पर कंपनी की प्रतिक्रिया से बिल्कुल साफ हो गया है कि कंपनी का अगला स्मार्टफोन रियलमी 3 भारत में लॉन्च किया जाएगा।

इतना तो साफ है कि Realme 3 का टीज़र आ जाने के बाद इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर लीक होने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। लेकिन अभी तक इस फोन के डिज़ाइन, स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में गैजेट्स 360 को कोई जानकारी नहीं मिली है। रियलमी के सीईओ माधव शेठ ने सिर्फ इतनी जानकारी दी है कि Realme 3 को 2019 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी एक 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन पर काम कर रही है, लेकिन यह साफ नहीं है कि यह फोन रियलमी 3 है या कोई और।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 3
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.