Realme 2 बिकेगा फ्लिपकार्ट पर, कीमत होगी 10,000 रुपये से कम

फ्लिपकार्ट पर टीज़र जारी करने के बाद Realme ब्रांड ने पुष्टि कर दी है कि Realme 2 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 अगस्त 2018 14:26 IST
ख़ास बातें
  • Realme 1 की तुलना में कई अपग्रेड होंगे नए हैंडसेट में
  • Realme 2 की बैटरी 4230 एमएएच की होगी
  • स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा लेटेस्ट रियलमी हैंडसेट में
फ्लिपकार्ट पर टीज़र जारी करने के बाद Realme ब्रांड ने पुष्टि कर दी है कि Realme 2 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। याद रहे कि साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए Realme 1 हैंडसेट को अमेज़न इंडिया पर बेचा जाता है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि रियलमी 2 की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। दावा किया गया है कि इस कीमत में डिस्प्ले नॉच वाला यह पहला फोन होगा। बता दें कि Realme 2 को एक इवेंट में 28 अगस्त को लॉन्च किया जाना है।

फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होने के अलावा Realme ने Realme 1 की तुलना में नए हैंडसेट में किए गए अपग्रेड के बारे में भी बताया। पिछले हिस्से पर हॉरीज़ॉन्टल पोज़ीशन वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। Realme 2 की बैटरी 4230 एमएएच की होगी जो बीते साल के Realme 1 की 3,410 एमएएच बैटरी से 20 फीसदी बड़ी है। इसे डायमंड रेड, ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। पिछले हिस्से पर कंपनी की पहचान बन चुका डायमंड कट डिज़ाइन होगा।

पहले Realme, Oppo का एक सब-ब्रांड था। लेकिन अब इसे अलग ई-कॉमर्स ब्रांड बना दिया गया है। एक दिन पहले ही Realme और Qualcomm ने पुष्टि की थी कि Realme 2 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आएगा। हालांकि, कंपनी ने प्रोसेसर के नाम का खुलासा किया था। याद रहे कि Realme 1 मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ आता है।

इतना तय है कि 28 अगस्त को होने वाले लॉन्च इवेंट में Realme 2 की कीमत, स्पेसिफिकेशन और अन्य जानकारियों से पूरी तरह से पर्दा उठ जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.