Realme 2 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, डिस्प्ले नॉच और डुअल रियर कैमरे वाला होगा यह फोन

Oppo का सब-ब्रांड Realme जल्द अपने दूसरे बजट स्मार्टफोन Realme 2 को लॉन्च कर सकता है। रियलमी 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप और बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 17 अगस्त 2018 14:22 IST
ख़ास बातें
  • Realme 2 में मिल सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा रियलमी 2
  • मई 2018 में लॉन्च हुआ था Realme 1

Realme 2 के बैक पैनल पर मिलेगा डायमंड कट डिजाइन

चीन की हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो का सब-ब्रांड Realme जल्द अपने दूसरे बजट स्मार्टफोन Realme 2 को लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने रियलमी 2 की टीजर इमेज को जारी किया है। Realme की वेबसाइट पर टीजर का टाइटल है 'A Notch Above'। टीजर से पता चला है कि रियलमी 2 में डिस्प्ले नॉच और डायमंड कट बैक डिजाइन है। Realme 2 ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा। Realme 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप और बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फिलहाल Realme 2 का डिजाइन सामने आया है। हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स से पर्दा उठना अभी बाकी है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले कुछ हफ्तों में Realme 2 की लॉन्च डेट और कीमत के बारे में जानकारी दे सकती है।

याद करा दें कि रियलमी ने भारत में मई 2018 में अपना बजट स्मार्टफोन Realme 1 लॉन्च किया था। रियलमी 1 की कीमत भारत में 8,990 रुपये है। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपये है। यह स्मार्टफोन डायमंड ब्लैक, मूनलाइट सिल्वर और सोलर रेड कलर ऑप्शन में बेचा जा रहा है।

Realme 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.75% है। Realme 1 में काम करता है ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। हैंडसेट 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट विकल्प में आया है। हैंडसेट में डुअल कोर एआई स्पेसिफिक चिप भी दी गई है। Realme 1 में 3410 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का कुल वज़न 158 ग्राम है। Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे को मदद मिलेगी एआई ब्यूटी 2.0 फीचर की, जिसके यूज़र को बेहतर अनुभव देने का दावा है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक है, फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.