Realme 2 का रिटेल बॉक्स लीक

रियलमी 2 की टीजर इमेज के बाद अब वेबसाइट GSMArena की रिपोर्ट से Realme 2 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर सामने आई है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 17 अगस्त 2018 18:17 IST
ख़ास बातें
  • Realme 2 में मिल सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • Realme 1 को मई 2018 में किया गया था लॉन्च
  • ब्लू बैक पैनल के साथ आएगा रियलमी 2
ओप्पो का सब-ब्रांड Realme जल्द अपने दूसरे बजट स्मार्टफोन Realme 2 को लॉन्च कर सकता है। इस सप्ताह के शुरुआत में कंपनी की वेबसाइट पर रियलमी 2 की टीजर इमेज के बाद अब वेबसाइट GSMArena की रिपोर्ट से Realme 2 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर सामने आई है। Realme ने रियलमी 2 की कीमत, लॉन्च डेट और स्मार्टफोन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है।  Realme की वेबसाइट पर एक टीजर जारी किया गया था जिसका टाइटल था 'A Notch Above'। टीजर से पता चला है कि रियलमी 2 में डिस्प्ले नॉच होगी। Realme 1 की तरह रियलमी 2 के बैक पैनल पर डायमंड कट डिजाइन है। Realme 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप और बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। Realme 1 का अपग्रेड वर्जन है रियलमी 2। तो आइए अब आपको इस साल के शुरुआत में लॉन्च हुए रियलमी 1 के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में भी बताते हैं। रियलमी ने भारत में अपने बजट स्मार्टफोन Realme 1 को मई 2018 में लॉन्च किया था।

Realme 1 स्पेसिफिकेशन और कीमत
Realme 1 की भारत में कीमत 8,990 रुपये है। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपये है। रियलमी 1 स्मार्टफोन में 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.75% है। Realme 1 में काम करता है ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। हैंडसेट 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट विकल्प में उपलब्ध है। हैंडसेट में डुअल कोर एआई स्पेसिफिक चिप भी दी गई है।

Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे को मदद मिलेगी एआई ब्यूटी 2.0 फीचर की, जिसके यूज़र को बेहतर अनुभव देने का दावा है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक है, फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। Realme 1 में 3410 एमएएच की बैटरी है।

स्पेसिफिकेशन के बाद अब बात रियलमी 1 की कीमत की। रियलमी 1 की कीमत भारत में 8,990 रुपये है। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपये है। यह स्मार्टफोन डायमंड ब्लैक, मूनलाइट सिल्वर और सोलर रेड कलर ऑप्शन में बेचा जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme, Realme 2, Oppo, Realme 1, Realme 1 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.