Realme 2 और Realme C1 को मिल रहा एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट

Realme ने रियलमी 2 और रियलमी सी1 के लिए कलरओएस 6 बीटा अपडेट रोलआउट करने की जानकारी अपने फोरम साइट के ज़रिए दी। फोरम पोस्ट में कंपनी ने यह भी बताया है कि स्टेबल अपडेट को तीन हफ्ते में ज़ारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 जून 2019 12:33 IST
ख़ास बातें
  • Realme 2, Realme C1 के एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट के लिए रजिस्ट्रेशन ज़रूरी
  • अपडेट स्टेटेस बार में नए नोटिफिकेशन आइकन लेकर आता है
  • Realme 2 Pro, एंड्रॉयड पाई अपडेट पाने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है
Realme C1 और Realme 2 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 बीटा अपडेट मिलने लगा है। ColorOS 6 अपडेट अभी उन यूज़र्स को ही दिया जा रहा है जिन्होंने अपने डिवाइस को ऑनलाइन रजिस्टर किया है। बता दें कि बीटा अपडेट आमतौर पर कई कमियों के साथ आता है। ऐेसे में इसे बिना किसी दिक्कत इस्तेमाल करना आसान नहीं रहता। कंपनी ने सभी रजिस्टर्ड यूज़र्स के लिए अपडेट को रोल आउट कर दिया है। यह अपने साथ जून 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है।

Realme ने रियलमी 2 और रियलमी सी1 के लिए कलरओएस 6 बीटा अपडेट रोलआउट करने की जानकारी अपने फोरम साइट के ज़रिए दी। फोरम पोस्ट में कंपनी ने यह भी बताया है कि स्टेबल अपडेट को तीन हफ्ते में ज़ारी कर दिया जाएगा। पहले कंपनी द्वारा इन दोनों फोन के लिए एंड्रॉयड पाई आधारित कलरओएस 6 बीटा अपडेट को 15 जून को रिलीज किया जाना था। लेकिन यह 5 दिन की देरी से आया है। Realme 2 Pro, एंड्रॉयड पाई अपडेट पाने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है।
Advertisement

Realme 2 और Realme C1 के एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट के लिए कंपनी रजिस्ट्रेशन ले रही है। रियलमी 2 और रियलमी सी1 यूज़र्स को एक Google Doc को भरना होगा। इसमें IMEI नंबर और अन्य जानकारी देनी होगी। इसके बाद ही एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट मिलेगा। अपडेट ओवर द एयर जारी किया जा रहा है। कई यूज़र्स ने फोरम पर स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं। ज्ञात हो कि सिर्फ रजिस्ट्रेशन हो जाने से कलरओएस 6 बीटा अपडेट मिलने की गारंटी नहीं है।

चेंजलॉग में बताया गया है कि अपडेट स्टेटेस बार में नए नोटिफिकेशन आइकन लेकर आता है। नया नेविगेशन गेसचर, कलरओएस लॉन्चर के लिए नया ऐप ड्रॉअर, नया राइडिंग मोड और नया रियलमी थीम स्टोर भी अपडेट के साथ आएगा। एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6 अपडेट अपने साथ नए अवतार में नोटिफिकेशन पैनल, एआई बोर्ड के लिए नया यूआई और अपडेटेड डिफॉल्ट थीम भी लेकर आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stellar battery life
  • Unique, snazzy design
  • Bad
  • Average cameras
  • Dim, reflective display
  • Iffy fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Dual 4G VoLTE
  • Excellent battery life
  • Large and bright display
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Average cameras
  • Usage can feel sluggish
  • Laminated back prone to scratches
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme C1, Realme 2, Android Pie, ColorOS 6

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.