Realme 2 Pro को मिला नया अपडेट, कैमरा क्वालिटी में होगा सुधार

Realme कम्युनिटी फोरम पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, Realme 2 Pro के लिए ताज़ा सॉफ्टवेयर अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न RMX1801EX_11_C.31 के साथ आता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 मई 2020 16:08 IST
ख़ास बातें
  • मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है नया Realme 2 Pro अपडेट
  • कैमरा क्वालिटी में सुधार के साथ कुछ समस्याओं को भी फिक्स करता है अपडेट
  • कुछ यूज़र्स का दावा, Realme 3 और Realme 3i को भी मिलना शुरू हुआ अपडेट

Realme 3 की भारत में शुरुआती कीमत 10,499 रुपये है


Realme 2 Pro को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जो स्मार्टफोन को लेटेस्ट मई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच पर अपग्रेड कर देता है। नया रियलमी अपडेट रियलमी 2 प्रो पर सिस्टम लैग की समस्या को भी ठीक करता है। Realme 2 Pro के अलावा, कई यूज़र्स ने बताया है कि Realme 3 और Realme 3i को भी मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ लेटेस्ट अपडेट मिला है। रियलमी 3 और रियलमी 3आई को मिला अपडेट स्मार्टफोन की कैमरा क्वालिटी को बेहतर बनाता है और दोनों स्मार्टफोन को लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच पर अपग्रेड करता है। इतना ही नहीं, यूज़र्स के मुताबिक, इन्हें मिला अपडेट स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को भी बढ़ाएगा। इसके अलावा नए अपडेट के जरिए स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस में सुधार देखे जाने की भी उम्मीद है।

Realme कम्युनिटी फोरम पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, Realme 2 Pro के लिए ताज़ा सॉफ्टवेयर अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न RMX1801EX_11_C.31 के साथ आता है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव मई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच है और इसके अलावा यह अपडेट फोन में स्लाइडिंग स्टेटस बार के लैग होने की समस्या को भी ठीक करता है।


रियलमी 2 प्रो अपडेट के अलावा कुछ यूज़र्स ने रियलमी कम्युनिटी फोरम पर जानकारी दी है कि कंपनी ने रियलमी 3 और रियलमी 3आई दोनों के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। जैसा कि यूज़र्स द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट में दिखाई देता है, Realme 3 अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न RMX1825EX_11_C.10 के साथ आता है और Realme 3i अपडेट वर्ज़न RMX1827EX_11_C.10 के साथ आता है। 

हाल ही में Realme 3 और Realme 3i को Realme UI मिला था। यूज़र्स द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट को देखा जाए तो उसमें दिए चेंजलॉग से पता चलता है कि अपडेट में मई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ-साथ कैमरा क्वालिटी में सुधार भी जोड़ा गया है। इसके अलावा दोनों फोन में स्वाइप-अप गेस्चर, बेहतर गेमिंग अनुभव और बैटरी लाइफ में सुधार शामिल हैं। अपडेट स्क्रीन स्लाइडिंग, जाइरोस्कोप और एल्बम थंबनेल के साथ आने वाली समस्याओं को भी फिक्स करता है। इसके अलावा PUBG Mobile गेम में कभी-कभी अचानक ऑडियो के कम हो जाने की समस्या को भी इस अपडेट के जरिए ठीक कर दिया गया है।
Advertisement


हालांकि लेटेस्ट अपडेट मिलने की यह सूचना यूज़र्स ने दी है। फिलहाल Realme ने अपने आधिकारिक फोरम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा नहीं की है। यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यूज़र्स द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट में देखा गया वर्ज़न नंबर, Realme सपोर्ट पेज में उपलब्ध नंबर से अलग है, लेकिन वर्ज़न नंबर C.10 से ही समाप्त होते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Minuscule notch
  • Plenty of storage and RAM
  • Bright and lively display
  • Face recognition is quick
  • Bad
  • Laminated back scuffs easily
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy body
  • Quick face recognition
  • Decent selfie camera
  • Smooth UI and app performance
  • Bad
  • Slow charging
  • Weak low-light camera performance
  • No stabilisation for video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy body
  • Powerful processor
  • Quick face recognition
  • ColorOS 6.0 looks slick
  • Bad
  • Front and rear get smudged easily
  • Average cameras
  • Videos aren’t stabilised
  • HD resolution display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 Ultra, X300 FE की सेल हुई शुरू, 10% सस्ते खरीदने का मौका, जानें सबकुछ
  2. Xiaomi 17 Max में होगी 8,000mAh की पावरफुल बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में होगी 8,000mAh की पावरफुल बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. OnePlus के इस प्रीमियम फोन को ₹8,000 सस्ता खरीदने का मौका, यहां जानें पूरी डील
  3. PS Plus May धमाका! Red Dead Redemption 2 समेत फ्री मिलेंगे ये 7 बड़े गेम्स
  4. Microsoft Windows 11 की स्पीड बढ़ाने के लिए लाएगी macOS वाला तरीका, तेजी से खुलेंगे ऐप्स!
  5. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे
  6. iQOO Z11 भारत में लॉन्च के लिए तैयार! 165Hz डिस्प्ले, दमदार Snapdragon प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  7. Google Pay में UPI पिन भूल गए हैं तो बिना डेबिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे रीसेट, जानें प्रक्रिया
  8. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. Vivo, Realme के सस्ते स्मार्टफोन भारत में होंगे लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh तक बैटरी!
  10. MakeMyTrip लाई AI ट्रैवल असिस्टेंट Myra 2.0, अब एक वॉयस कमांड में बुकिंग का सारा झंझट खत्म!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.