Realme 2, Realme C1 की कीमतों में इजाफा, जानें नए दाम

Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने Realme C1, Realme 2 की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ोतरी के बाद अब ये हैंडसेट कितने रुपये में बेचे जाएंगे, जानें।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 6 नवंबर 2018 14:52 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है
  • 4,230 एमएएच बैटरी के साथ आता है Realme C1
  • Realme 2 की बैटरी 4230 एमएएच की होगी
Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने भारत में Realme 1, Realme C1, Realme 2 और Realme 2 Pro चार स्मार्टफोन को अब तक लॉन्च किया है। कंपनी ने रियलमी 2 और रियलमी सी1 की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। Realme 2 और Realme C1 स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर नए दाम में बेचे जा रहे हैं। याद करा दें कि रियलमी ब्रांड के सीईओ माधव शेठ ने इशारों में कहा है कि अगर कंपनी मौज़ूदा कीमतों पर बने रहने का कोई तरीका नहीं निकाल पाती है तो रियलमी ब्रांड के स्मार्टफोन की कीमतों में दिवाली के बाद बढ़ोतरी हो सकती है।  

भारत में रियलमी 2 को 8,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। Realme 2 का यह वेरिएंट अब 9,499 रुपये में बिकेगा। गौर करने वाली बात यह है कि 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। Flipkart पर यह वेरिएंट अब भी 10,990 रुपये में बेचा जा रहा है। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि कंपनी आने वाले समय में 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी करेगा या नहीं।
Advertisement

अब बात कंपनी के बजट स्मार्टफोन Realme C1 की। याद करा दें कि भारत में रियलमी सी1 को 27 सितंबर को लॉन्च किया गया था। दिवाली फेस्टिव सीजन के लिए कंपनी Realme C1 को भारत में 6,999 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर बेच रही थी। हैंडसेट की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब रियलमी सी1 का  2 जीबी रैम/16 जीबी रैम खरीदने के लिए 7,999 रुपये का भुगतान करना होगा। Realme 2 Pro की कीमत में फिलहाल बढ़ोतरी नहीं की गई, लेकिन Diwali 2018 के बाद कीमत में इजाफा हो सकता है।
 

Realme 2, Realme C1 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम रियलमी 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इन-सेल पैनल है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.8 प्रतिशत है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम/32 जीबी और 4 जीबी/ 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 2 में पिछले हिस्से पर हॉरीजॉन्टल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। जुगलबंदी के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है। रियलमी 2 एक्लेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फेस अनलॉक सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 156.2x75.6x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।

डुअल-सिम वाले Realme C1 में 6.2 इंच डिस्प्ले है। इस हैंडसेट में आपको iPhone X जैसा डिस्प्ले नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए यह हैंडसेट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ आता है। Realme C1 में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रियलमी का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 सिक्न पर चलता है। अब बात डिजाइन की। रियलमी 1 का बैक पैनल ग्लास का बना है। फोटोग्राफी के लिए इसमें दो रियर कैमरे मिलेंगे, एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एआई फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए आपको 4,230 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stellar battery life
  • Unique, snazzy design
  • Bad
  • Average cameras
  • Dim, reflective display
  • Iffy fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Dual 4G VoLTE
  • Excellent battery life
  • Large and bright display
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Average cameras
  • Usage can feel sluggish
  • Laminated back prone to scratches
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  7. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  10. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.