Realme 14x भारत में होगा 18 दिसंबर को लॉन्च, जानें कैसा होगा बजट फोन

Realme कथित तौर पर 18 दिसंबर, 2024 को भारत में अपना नया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Realme 14x लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2024 17:46 IST
ख़ास बातें
  • Realme 14x में 6.67 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलने की संभावना है।
  • Realme 14x में 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Realme 14x में IP69 रेटिंग होगी, जिससे धूल और पानी से बचाव होगा।

Realme 12x में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6100+ 6 एनएम चिपसेट है।

Photo Credit: Realme

Realme कथित तौर पर 18 दिसंबर, 2024 को भारत में अपना नया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Realme 14x लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह फोन इस साल मार्च में आए Realme 12x की जगह लेगा। रिपोर्ट्स से आगामी फोन के डिजाइन में बदलावों का पता चला है। Realme ने अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। लेकिन सूत्रों ने सेल की तारीख का खुलासा किया है। यहां हम आपको Realme 14x के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme 14x Specifications


Realme 14x में 6.67 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलने की संभावना है। पिछले मॉडल 12x की डिस्प्ले 625 निट्स ब्राइटनेस प्रदान करती है। आगामी स्मार्टफोन में पिछले मॉडल से परफॉर्मेंस में अपग्रेड मिलने की उम्मीद है, Realme 12x  में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6100+ 6 एनएम चिपसेट है। Realme 14x तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज में आने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन क्रिस्टल ब्लैक, गोल्डन ग्लो और ज्वेल रेड में उपलब्ध होगा।

कथित तौर पर Realme 14x में IP69 रेटिंग होगी, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होगा। यह आमतौर पर प्रीमियम मिड रेंज और फ्लैगशिप स्मार्टफोन में मिलती है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि एक बार चार्ज होकर लंबे समय तक फोन को पावर देगी। आगामी फोन एक स्क्वाअर शेप कैमरा मॉड्यूल का सपोर्ट करेगा जो कि पिछले Realme फोन पर दिए गए सर्कुलर कैमरा डिजाइन से अलग है। इस बदलाव से आगामी फोन में नया लुक मिल सकता है, जो डायमंड डिजाइन बैक पैनल से लैस है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.