5200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Realme 14 Pro Lite 5G लॉन्च, जानें सबकुछ

Realme ने Realme 14 Pro Lite 5G को लॉन्च कर दिया है।

5200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Realme 14 Pro Lite 5G लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Realme

Realme 14 Pro Lite 5G में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme 14 Pro Lite 5G में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 14 Pro Lite 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है।
  • Realme 14 Pro Lite 5G के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है।
विज्ञापन
Realme ने Realme 14 Pro Lite 5G को लॉन्च कर दिया है। 14 Pro Lite 5G एक मिडरेंज फोन है जो कि एंड्रॉइड 15 पर काम करता है। 14 Pro Lite 5G में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए Realme 14 Pro Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme 14 Pro Lite 5G Price


Realme 14 Pro Lite 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। यह फोन बिक्री के लिए Flipkart, Realme वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। ग्राहक इस फोन को 9 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीद सकते हैं। ग्राहक इस फोन को ग्लास पर्पल और ग्लास गोल्ड कलर ऑप्शन में पा सकते हैं।


Realme 14 Pro Lite 5G Specifications


Realme 14 Pro Lite 5G में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।  डिस्प्ले गोरिल्ला क्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 14 Pro Lite 5G में 4nm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन IP65 रेटिंग से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 14 Pro Lite 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 8GB RAM और 128GB/256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, वहीं 8GB डायनेमिक RAM एक्सपेंशन सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल बैंड वाई-फाई,ब्लूटूथ 5.2 और यूएसबी-सी पोर्ट शामिल है। इसमें ड्यूल स्पीकर है। यह फोन एआई स्मार्ट रिमूवल फीचर समेत NextAI फीचर्स के साथ भी आता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  2. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  3. Meta लाई नया AI एजेंट Muse, एक डिजिटल साथी जो आपके लिए करेगा Email, ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  4. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  5. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  6. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  7. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  8. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  9. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  10. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »