Realme 13 Pro+, Realme GT 6 स्पेसिफिकेशंस लीक, 12GB RAM, 6000mAh से होंगे लैस

Realme GT 6 में स्लिम बेजेल्स के साथ BOE की एक डिस्प्ले होगी। यह डिस्प्ले 6K अल्ट्रा-हाई ब्राइटनेस और 8T LTPO लो-पावर डिजाइन से लैस होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जून 2024 12:35 IST
ख़ास बातें
  • Realme 13 Pro और 13 Pro+ में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज होगी।
  • Realme GT 6 में 100W चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Realme GT 6 में स्लिम बेजेल्स के साथ BOE की एक डिस्प्ले होगी।

Realme 12 Pro में 6.7 इंच की कर्व्ड OLED FHD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme जल्द ही Realme 13 Pro सीरीज और Realme GT 6 को पेश करेगा। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने दोनों फोन के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कुछ वीबो पोस्ट जारी किए हैं। लीक्स में Realme GT 6 और Realme 13 Pro+ के बारे में काफी कुछ पता चला है। यहां हम आपको Realme 13 Pro+ सीरीज और Realme GT 6 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme 13 Pro+ Specifications


डिजिटल चैट स्टेशन के वीबो पोस्ट से पता चलता है कि Realme 13 Pro सीरीज में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ एक नया Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा, जो OV64B लेंस की जगह लेगा। इससे पता चलता है कि Realme 13 Pro+ IMX882 पेरिस्कोप जूम कैमरा के साथ आएगा। यह एक मिड-रेंज फोन में इस कैमरे की शुरुआत है जो कि पहले सिर्फ फ्लैगशिप स्मार्टफोन में ही थी।

अन्य रिपोर्ट्स से पता चला है कि Realme 13 Pro और 13 Pro+ में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे। कलर ऑप्शन के मामले में 13 Pro मोनेट गोल्ड, मोनेट पर्पल और स्काई ग्रीन में उपलब्ध होगा, जबकि Pro+ मोनेट गोल्ड और एमराल्ड ग्रीन में आएगा। हालांकि, अन्य फीचर्स का अभी खुलासा नहीं हुआ है।


Realme GT 6 Specifications


टिपस्टर के अनुसार, आगामी Realme GT 6 में स्लिम बेजेल्स के साथ BOE की एक डिस्प्ले होगी। यह डिस्प्ले 6K अल्ट्रा-हाई ब्राइटनेस और 8T LTPO लो-पावर डिजाइन से लैस होगी। इसमें AI-बेस्ड आई प्रोटेक्शन, हार्डवेयर लेवल लो ब्लू लाइट, 2160Hz PWM और 3Pulse/1Pulse-जैसी DC डिमिंग भी शामिल होगी। डिस्प्ले फीचर्स के मामले में Realme GT 6 की डिस्प्ले सबसे प्रीमियम होगी, जिसमें OnePlus Ace 3 Pro, iQOO Neo 9S Pro+ और Redmi K70 Ultra शामिल हैं।
Advertisement

कुछ रिपोर्ट्स से पता चला है कि उसके बाद वाला Realme GT 7 नाम से जाना जा सकता है। हालांकि, Realme के वाइस प्रेसिडेंट जू क्यूई चेज और मार्केटिंग डायरेक्टर चुचू जेसी समेत अन्य अधिकारियों के हालिया वीबो पोस्ट से पता चला है कि स्मार्टफोन को Realme GT 6 नाम से जाना जाएगा। जहां तक ​​अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो GT 6 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 100W चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी। यह स्मार्टफोन 24GB RAM और 1TB स्टोरेज से लैस होगा। यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा यूनिट और मैटल मिड फ्रेम से लैस होने की उम्मीद है।
Advertisement

जब एक वीबो यूजर्स ने GT 6 की रिलीज की तारीख के बारे में पूछा तो डीसीएस ने तेजी से लॉन्च का वादा करते हुए कहा कि यह अगले महीने चीन में आएगा। चीनी बाजार के लिए तैयार किया गया GT 6 स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 3 पर बेस्ड GT 6 से अलग है, जो कि ग्लोबल मार्केट में 20 जून को लॉन्च होगा। Realme 13 Pro सीरीज भी इसी महीने चीन में लॉन्च हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.