Realme 13 Pro 5G के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आएगा!

Realme 13 Pro 5G को 6.7-इंच OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें 50MP + 8MP + 2MP सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा। फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर शामिल होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जुलाई 2024 13:29 IST
ख़ास बातें
  • Realme 13 Pro 5G की Flipkart लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया
  • 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये हो सकती है
  • कल, 30 जुलाई को भारत में लॉन्च होगी Realme 13 5G सीरीज

Realme 12 Pro 5G (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा Realme 13 Pro 5G

Realme 13 Pro 5G को भारत में Realme13 Pro+ 5G के साथ कल, 30 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट में कंपनी Realme Watch S2 और Realme Buds T310 को भी लॉन्च कर सकती है। अभी तक सभी प्रोडक्ट्स को लेकर ऑनलाइन बहुत से लीक्स देखने को मिल चुके हैं। अब, अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज में से एक, Realme 13 Pro 5G की कीमत को लीक किया गया है। कीमत की जानकारी Flipkart की लिस्टिंग से मिलती है, जिसे अब डिलीट कर दिया गया है। स्मार्टफोन के टॉप-एंड वेरिएंट में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मिल सकती है। स्मार्टफोन 128GB, 256GB स्टोरेज के साथ कुछ अन्य कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध हो सकता है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने X पर अपकमिंग Realme 13 Pro 5G की Flipkart लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें इसके टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत की जानकारी मिलती है। लिस्टिंग के मुताबिक, Realme 13 Pro 5G का 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 31,999 रुपये होगी। लिस्टिंग में 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज वाले अन्य वेरिएंट्स का भी पता चलता है, लेकिन कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। फ्लिपकार्ट ने लिस्टिंग को अब हटा दिया है।
Advertisement

इस लिस्टिंग में कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी लिस्टेड दिखाई देते हैं। Realme 13 Pro 5G को 6.7-इंच OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें 50MP + 8MP + 2MP सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा। फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर शामिल होगा।

बता दें कि Realme 13 Pro के साथ-साथ Realme 13 Pro+ 5G के Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट के साथ आने की पुष्टि की जा चुकी है। इससे पहले भी इस स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन्स लीक हो चुके हैं। इसके Android 14-बेस्ड Realme UI 5.0 पर चलने की उम्मीद है। इसका साइज 161.3 x 73.9 x 8.2 mm और भार लगभग 188 ग्राम हो सकता है। फोन में 5,050mAh की बैटरी हो सकती है। 
Advertisement

Realme का कहना है कि उसकी इस अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन Museum of Fine Arts, Boston (MFA) के साथ मिलकर बनाया गया है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent main and telephoto camera
  • Long lasting battery
  • Good display
  • Premium design
  • AI features
  • Bad
  • Bloatware filled
  • Ultra-wide is meh
  • No infrared
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  2. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  6. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  8. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.