50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी वाले Realme फोन की जबरदस्त गिरी कीमत, मिल रहा 9 हजार से ज्यादा डिस्काउंट

अगर आप Realme 13 Pro 5G को खरीदने का सोच रह हैं तो इस वक्त अच्छा खासा डिस्काउंट पा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 सितंबर 2025 07:31 IST
ख़ास बातें
  • Realme 13 Pro 5G में क्वालकॉम का स्‍नैपड्रैगन 7एस जेन2 प्रोसेसर मिलता है।
  • Realme 13 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme 13 Pro 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है।

Realme 13 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme ने बीते साल Realme 13 Pro 5G लॉन्च किया था। अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रह हैं तो इस वक्त अच्छा खासा डिस्काउंट पा सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट अमेजन Realme के इस फोन पर भारी बचत की पेशकश कर रहा है। ग्राहकों को भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ शानदार बैंक ऑफर का लाभ मिल रहा है। यहां हम आपको Realme 13 Pro 5G पर मिलने वासे डिस्काउंट के साथ-साथ कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme 13 Pro 5G Offers & Discount

अमेजन पर Realme 13 Pro 5G का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 18,900 रुपये में लिस्टेड है। यहां से खरीदारी पर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर फ्लैट 1500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 17,400 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 17,900 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की कंडीशन पर बहुत निर्भर करता है। यह स्मार्टफोन जुलाई, 2024 में 26,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से 9,599 रुपये तक सस्ता मिल रहा है। 

Realme 13 Pro 5G Features & Specifications 

Advertisement

Realme 13 Pro 5G में 2412x1080 पिक्‍सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120hz है। वहीं इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का स्‍नैपड्रैगन 7एस जेन2 प्रोसेसर मिलता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5200mAh की बैटरी दी गई है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह स्मार्टफोन आईपी65 रेटिंग से लैस है। कैमरा सेटअप के मामले में इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन के मामले में इस स्मार्टफोन की लंबाई 161.34 मिमी, चौड़ाई 75.91 मिमी, मोटाई 8.41 मिमी और वजन 183.00 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.