Realme 13+ 5G करेगा 90fps गेमिंग, 6050mm² वेपोर कूलिंग समेत कई फीचर्स का सपोर्ट

Realme भारतीय बाजार में 29 अगस्त को Realme 13 सीरीज 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।

Realme 13+ 5G करेगा 90fps गेमिंग, 6050mm² वेपोर कूलिंग समेत कई फीचर्स का सपोर्ट

Photo Credit: Realme

Realme 12+ 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Realme भारत में 29 अगस्त को Realme 13 सीरीज 5G लॉन्च करने वाला है।
  • Realme 13+ 5G MediaTek Dimensity 7300 Energy प्रोससेर का इस्तेमाल करेगा।
  • Realme 13+ 5G को पहला TÜV SÜD लैग-फ्री मोबाइल गेमिंग सर्टिफिकेट मिला है।
विज्ञापन
Realme भारतीय बाजार में 29 अगस्त को Realme 13 सीरीज 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। हाल ही में यह पुष्टि हुई है कि Realme 13+ 5G 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी के साथ MediaTek Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगा, जो पिछली जनरेशन की तुलना में एनर्जी एफिशिएंसी में 30% ग्रोथ और AnTuTu बेंचमार्क पर 750,000 स्कोर करता है। आइए Realme 13+ 5G के बारें में जानते हैं।

आज कंपनी ने पुष्टि की है कि स्मार्टफोन जीटी मोड के साथ BGMI, Free Fire, MLBB और COD समेत कई गेम में 90FP गेमिंग का सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में 26GB तक डायनामिक रैम होने की भी पुष्टि की गई है। कंपनी ने हाल ही में फोन में 5000mAh बैटरी और 80W अल्ट्रा चार्ज फास्ट चार्जिंग की पुष्टि की है। Realme 13 सीरीज 5G लॉन्च के बाद रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Realme ने कहा कि Realme 13+ 5G ने दुनिया का पहला TÜV SÜD लैग-फ्री मोबाइल गेमिंग सर्टिफिकेट हासिल किया है, जिसे रिगिरस ईस्पोर्ट्स स्टैंडर्ड के तहत इसकी स्मूथनेस और परफॉर्मेंस के लिए एस-लेवल रेटिंग मिली है। यह सर्टिफिकेशन स्मार्टफोन की हाई-फ्रेम-रेट गेम प्रदान करने की कैपेसिटी पर जोर देता है। स्मार्टफोन में 6050mm² वेपोर कूलिंग एरियार होगा जो पिछले मॉडल की तुलना में 37% बड़ा है। इसमें कहा गया है कि कूलिंग फ्लैगशिप मॉडल के बराबर है।


Realme 13+ 5G में शामिल होंगे ये जीटी गेमिंग फीचर्स


गीक पावर ट्यूनिंग: पीक परफॉर्मेंस के लिए सीपीयू और जीपीयू फ्रीक्वेंसी को एडजेस्ट करता है। क्विक स्टार्टअप: मिनीमाइज लोड के साथ गेम को रैपिड तरीके से रिज्यूम करता है। डेडिकेटेड गेमिंग मेमोरी: 7 बैकग्राउंड गेम और ऑटोमैटिक अपडेट के लिए सपोर्ट मिलता है। गेम फिल्टर: क्लियर गेमप्ले के लिए एहेंस्ड विजुअल इफेक्ट मिलता है। वॉयस चेंजर: गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए मजेदार वॉयस इफेक्ट मिलता है। गेम फोकस मोड: प्लेयर्स को पूरी तरह से बिजी रखने के लिए नोटिफिकेशन को ब्लॉक करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 13 5G
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »