Realme 13+ 5G में मिलेगा Dimensity 7300, 80W चार्जिंग सपोर्ट, गीकबेंच पर आया नजर

Realme 13+ 5G में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अगस्त 2024 11:42 IST
ख़ास बातें
  • Realme 13+ 5G में Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Realme 13+ 5G स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।
  • Realme 13+ 5G में 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।

Realme 13 Pro+ 5G में 5200mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Realme

Realme कथित तौर पर नए रियलमी स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हाल ही में मॉडल नंबर RMX5002 वाले एक Realme फोन को चीन के TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म द्वारा देखा गया था। लिस्टिंग से स्मार्टफोन की फोटो और स्पेसिफिकेशंस का पता चला, लेकिन इसके नाम, चिपसेट या फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी का खुलासा नहीं हुआ है। हाल ही में Realme RMX5002 को इंडोनेशिया के SDPPI सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म से अनुमति मिली है, जो कंफर्म करता है कि लॉन्च होने पर स्मार्टफोन को Realme 13+ 5G कहा जाएगा। इससे पता चला है कि TENAA के डाटाबेस में लिस्टेड RMX5002 Realme 13+ 5G का चीनी वर्जन हो सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन पहले ही गीकबेंच और टीयूवी रीनलैंड जापान के डाटाबेस में नजर आ चुका है, जिससे इसके चिपसेट और रैपिड चार्जिंग कैपेसिटी के बारे में पता चला है।


Realme 13+ 5G आया कई सर्टिफिकेशन पर नजर


स्क्रीनशॉट से पता चला है कि इंडोनेशिया के SDPPI, भारत के BIS, यूरोप के EEC और TUV Rheinland जापान समेत कई सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म्स ने Realme 13+ 5G को मंजूरी दी है। TUV लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन में 4,880mAh रेटेड-वैल्यू बैटरी होगी, जिससे पता चला है कि इसकी सामान्य वैल्यू 5,000mAh हो सकती है। इससे यह भी पता चलता है कि स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जर के साथ आ सकता है।


Realme 13+ 5G गीकबेंच लिस्टिंग


Realme 13+ 5G की TENAA लिस्टिंग से पता चला है कि यह 2.5GHz ऑक्टा-कोर चिप पर चलता है, लेकिन इसमें चिपसेट का नाम नहीं पता चला है। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन 2.5GHz MediaTek MT6878 चिपसेट पर बेस्ड हो सकता है, जिसमें Mali-G615 MC2 जीपीयू शामिल है। ये जानकारी है कि यह पुष्टि करने के लिए जरूरी हैं कि Dimensity 7300 प्रोसेसर Realme 13+ 5G को पावर प्रदान करता है।
Advertisement

गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि Realme 13+ 5G में 6GB RAM से लैस है और एंड्रॉइड 14 पर काम करेगा। गीकबेंच के सिंगल-कोर टेस्ट में स्मार्टफोन ने 1043 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 2925 स्कोर हासिल किए।


Realme 13+ 5G Specifications


TENAA सर्टिफिकेशन के अनुसार, Realme 13+ 5G में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन में एक माइक्रोएसडी कार्ड होगा, जिससे स्टोरेज को बढ़ाया जाएगा। चीन में स्मार्टफोन 6GB/8GB/12GB/16GB RAM और 128GB/256GB/512GB/1TB स्टोरेज के साथ आ सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 161.7 मिमी,चौड़ाई 74.7 मिमी, मोटाई 7.6 मिमी और वजन 185 ग्राम होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  9. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  10. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.