Realme 13 5G Launched In India: 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ रियलमी 13 5G, 13+ लॉन्‍च, जानें कीमत

Realme 13 5G, Realme 13+ 5G Launched : मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी प्रोसेसर इनमें लगाया गया है और 5 हजार एमएएच की बैटरी पैक है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अगस्त 2024 12:24 IST
ख़ास बातें
  • Realme 13 5G, Realme 13+ 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा, 5 हजार एमएएच बैटरी
  • 6 सितंबर से शुरू होगी इन फोन्‍स की सेल

दोनों फोन्‍स में 16 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme 13 5G, Realme 13+ 5G Launched : रियलमी ने भारत में दो नए स्‍मार्टफोन Realme 13 सीरीज में लॉन्‍च किए हैं। ये Realme 13 5G और Realme 13+ 5G हैं। इन फोन्‍स का डिजाइन और कई स्‍पेसिफ‍िकेशंस एक जैसे हैं। दोनों फोन में FHD+ रेजॉलूशन वाला 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट डिस्‍प्‍ले है। मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी प्रोसेसर इनमें लगाया गया है और 5 हजार एमएएच की बैटरी पैक है। ये फोन अगले महीने 6 सितंबर से सेल के लिए उपलब्‍ध होंगे। 
 

Realme 13 5G, Realme 13+ 5G Price in india 

Realme 13 5G को स्‍पीड ग्रीन और डार्क पर्पल कलर्स में लाया गया है। 8GB + 128GB जीबी मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है। 8GB + 256GB वेरिएंट के दाम 19,999 रुपये हैं। Realme 13+ 5G मॉडल विक्‍ट्री गोल्‍ड, स्‍पीड ग्रीन और डार्क पर्पल कलर्स में आता है। दाम 8GB + 128GB जीबी मॉडल के लिए 22,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल के लिए 24,999 रुपये हैं। इसका 12GB + 256GB वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 26,999 रुपये है। दोनों फोन्‍स रियलमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से लिए जा सकेंगे। 
 

Realme 13 5G, Realme 13+ 5G Specifications, features 

Realme 13 5G में 6.72 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले है, जबकि 13+ 5G में 6.67 इंच एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलता है। ये फोन FHD+ रेजॉलूशन और 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट ऑफर करते हैं। रेनवॉटर स्‍मार्टटच तकनीक से लैस ये फोन गीली उंगलियों से भी चलाए जा सकते हैं।  

फोन्‍स के बैक साइड में गोलाकार कैमरा आईलैंड दिया गया है। बैक फ्रेम फ्लैट है, जिसमें ग्रेडिएंट पैटर्न उभरता है। 

Realme 13 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जबकि Realme 13+ 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। Realme 13 5G में 50 एमपी का मेन कैमरा है, जोकि Sony LYT-600 सेंसर है। यह ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन की सुविधा देता है साथ में 2 एमपी का पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है। Realme 13+ 5G में भी ये दोनों कैमरा मिलते हैं साथ में 8 एमपी का अल्‍ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी है। 

दोनों फोन्‍स में 16 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Realme 13 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर है और 13+ 5G में डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। 12 जीबी तक रैम से लैस ये फोन 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज ऑफर करते हैं। 
Advertisement

5 हजार एमएएच की बैटरी इन फोन्‍स में पैक है। Realme 13 5G में 45 वॉट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि Realme 13+ 5G सपोर्ट करता है 80 वॉट की चार्जिंग को। ये फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करते हैं रियलमी यूआई 4.0 की लेयर के साथ। कंपनी कई एआई फीचर्स भी इन फोन्‍स में लाई है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Bright and colourful display
  • Clean design
  • 80W fast charging
  • Bad
  • Packed with bloatware
  • No ultra-wide camera
  • UI needs some work
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  2. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
  3. Ola-Uber-Rapido ड्राइवर की मनमानी से परेशान? अब राइड कैंसल करने पर लगेगा भारी जुर्माना
  4. CJP Protest: बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप को सरकार ने किया बैन, जानें क्या था खतरा!
  5. Moto Pad 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  6. Pixel Watch 5 में मिलेगी 3GB रैम, Qualcomm की चिप! गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में खुलासा
  7. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  8. Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
  9. CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
  10. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.