50 मेगापिक्सल कैमरा, 24GB RAM के साथ Realme 12X लॉन्च, जानें कीमत

Realme 12X में 6.67 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

50 मेगापिक्सल कैमरा, 24GB RAM के साथ Realme 12X लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Realme

Realme 12X में 6.67 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है।

ख़ास बातें
  • Realme 12X में 6.67 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है।
  • Realme 12X में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Realme 12X में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Realme ने हाल ही में अपनी Realme 12 सीरीज के एक नए स्मार्टफोन Realme 12X को लॉन्च किया है, जो शुरुआत में चीन में उपलब्ध होगा और इसे और ज्यादा मार्केट में लाने का प्लान है। Realme 12X में 6.67 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Realme 12X के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme 12X की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो Realme 12X के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत  ¥1499 से घटाकर ¥1399 रुपये कर दी गई है। वहीं 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥1799 से घटाकर ¥1599 कर दी गई है। यह दो कलर ब्लूबर्ड और ब्लैक जेड में आता है। Realme 12X की बिक्री चीन में 1 अप्रैल, 2024 से होगी।


Realme 12X के स्पेसिफिकेशंस


Realme 12X में 6.67 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसे आंखों के लिए आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है और यह 625 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। Realme 12X की मोटाई 7.89 मिमी मोटा और वजन 190 ग्राम है। इस फोन में एक नया और रिस्पॉन्सिव यूजर्स इंटरफेस है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Realme 12X भी IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और छींटों से बचाव होता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिहाज से यह MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर से लैस है। इसमें मल्टीटास्किंग के लिए 12GB+12GB वर्चुअल रैम सेटअप है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर काम करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  2. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  3. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  4. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  5. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  8. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  9. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  10. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »