• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme 10 देगा भारत में दस्तक, जानें अनुमानित कीमत और फीचर्स

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme 10 देगा भारत में दस्तक, जानें अनुमानित कीमत और फीचर्स

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Realme 10 में 6.4 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme 10 देगा भारत में दस्तक, जानें अनुमानित कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Realme

ख़ास बातें
  • Realme जल्द ही Realme 10 को भारत में लॉन्च करने वाली है।
  • Realme 10 में 6.4 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme India ने एक ट्वीट के जरिए देश में Realme 10 के लॉन्च का ऐलान किया।
विज्ञापन
Realme जल्द ही Realme 10 को भारत में लॉन्च करने वाली है। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ने मंगलवार को ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी है। कंपनी ने भारत की वेबसाइट पर एक इवेंट पेज के जरिए Realme 10 सीरीज फोन के लॉन्च को टीज किया है। नवंबर में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में रियलमी 10 पेश किया जा चुका है। यह MediaTek Helio G99 SoC पर बेस्ड फोन है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात करें इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्च की सटीक तारीख जारी नहीं है। आइए इस स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।

Realme India ने एक ट्वीट के जरिए देश में Realme 10 के लॉन्च का ऐलान किया। पोस्ट में स्मार्टफोन की सटीक लॉन्च तारीख नहीं जाहिर की है, लेकिन इसे 'कमिंग सून' टैग के साथ पेश किया गया है। Realme ने अपनी इंडियन वेबसाइट पर डिवाइस के लिए एक इवेंट पेज भी दिखाया है। इच्छुक ग्राहक लॉन्च के बारे में लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए वेबसाइट पर "नोटिफाई मी" बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
 

Realme 10 की अनुमानित कीमत और उपलब्धता


Realme 10 नवंबर में इंडोनेशिया समेत कुछ ग्लोबल मार्केट में 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ $229 यानी कि लगभग 18,600 रुपये में पेश किया गया था। Realme 10 को क्लैश व्हाइट और रश ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ पांच RAM और स्टोरेज वर्जन में जारी किया गया था।

हाल ही में एक लीक से पता चला था कि Realme 10 4G को भारत में 3 RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन यानी कि 4GB RAM + 64GB, 4GB RAM + 128GB, और 8GB RAM + 256GB में उपलब्ध कराया जाएगा। बेस वेरिएंट की कीमत 15 हजार रुपये होने की उम्मीद है।
 

Realme 10 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Realme 10 में 6.4 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz है। प्रोसेसर की बात करें तो यह ऑक्टा कोर MediaTek Helio G99 SoC पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB RAM और वर्चुअल RAM फीचर दिया गया है। एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड रियलमी UI 3.0 पर काम करता है। कैमरा की बात करें तो Realme 10 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W SuperVooc चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  3. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  9. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »