Realme 1 के 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट अब एक नए अवतार में

चीनी कंपनी Oppo के रियलमी ब्रांड का पहला स्मार्टफोन Realme 1 अब एक नए रंग में उपलब्ध है। जानकारी दी गई है कि 3 जुलाई से रियलमी 1 हैंडसेट सोलर रेड रंग में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जुलाई 2018 10:56 IST
ख़ास बातें
  • Realme 1 के सोलर रेड 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये है
  • 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,990 रुपये में बिकता है
  • 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल नहीं रंग में नहीं मिलेगा
चीनी कंपनी Oppo के रियलमी ब्रांड का पहला स्मार्टफोन Realme 1 अब एक नए रंग में उपलब्ध है। जानकारी दी गई है कि 3 जुलाई से रियलमी 1 हैंडसेट सोलर रेड रंग में बेचा जाएगा। यह रंग वेरिएंट 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम के साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon पर बिक रहा है। बता दें कि इस स्मार्टफोन को डायमंड ब्लैक रंग में इस साल मई महीने में लॉन्च किया गया था। इसके बाद मूनलाइट सिल्वर रंग लाया गया। रंगों के लिहाज से अब Realme 1 का तीसरा वेरिएंट सोलर रेड कलर का है।
 

Realme 1 की भारत में कीमत

Realme 1 के सोलर रेड 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये है। इस दाम में ही अन्य रंग वाले वेरिेएंट भी मिलते हैं। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, यह एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। बता दें कि रैम और स्टोरेज पर आधारित ओप्पो के इस फोन के दो और वेरिएंट हैं। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है। 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,990 रुपये में बिकता है।


Realme 1 स्पेसिफिकेशन

Realme 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.75% है। Realme 1 में काम करता है ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। हैंडसेट 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट विकल्प में आया है। हैंडसेट में डुअल कोर एआई स्पेसिफिक चिप भी दी गई है।
Advertisement

Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे को मदद मिलेगी एआई ब्यूटी 2.0 फीचर की, जिसके यूज़र को बेहतर अनुभव देने का दावा है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक है, फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। स्टोरेज विकल्प में Realme 1 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट में आया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Realme 1 डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। Realme 1 में 3410 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का कुल वज़न 158 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Great performance
  • Value for money
  • Good battery life
  • Bad
  • Average cameras
  • No fingerprint sensor
  • Cluttered OS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3410 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 1

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  3. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  4. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  4. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  5. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  6. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  7. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  8. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  9. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  10. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.