चीकू एन4 बजट फोन में है 4 जीबी रैम, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 मई 2016 19:20 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी चीकू ने एक और बजट फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने चीकू एन4 हैंडसेट को स्थानीय मार्केट में 899 चीनी युआन (करीब 9,200 रुपये) में लॉन्च किया है। इस हैंडसेट को फ्लैश सेल मॉडल के जरिए 13 मई से बेचा जाएगा।

चीकू एन4 स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च किए गए चीकू एफ4 का अपग्रेडेड वर्ज़न प्रतीत होता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित चीहू 360 ओएस पर चलेगा और यह हाइब्रिड डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

हैंडसेट में 5.5 इंच का 1080 पिक्सल कर्व्ड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट हीलियो एक्स20 डेका-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। याद रहे कि चीकू एफ4 हैंडसेट 5 इंच के एचडी डिस्प्ले और 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट के साथ आता है। और रैम के लिए 2 जीबी या 3 जीबी के विकल्प मौजूद रहते हैं। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश, एफ/2.0 एपरचर से लैस है। कैमरे से यूज़र 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

चीकू एन4 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई शामिल हैं। स्मार्टफोन में 3080 एमएएच की बैटरी है और यह फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन मात्र 90 मिनट में पूरी तरह से चार्ज़ हो जाएगा।
Advertisement

चीकू एफ4 की तरह चीकू एन4 में रियर पैनल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। कंपनी का दावा है कि इसका सेंसर मात्र 0.4 सेकेंड में ऊंगलियों की पहचान कर सकता है। हैंडसेट को व्हाइट, पिंक और यलो कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। उम्मीद है कि यह जल्द ही भारतीय मार्केट में भी पेश किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , QiKU, QiKU N4, QiKU N4 Price, QiKU N4 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  4. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  5. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  6. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.