Pova 8 स्मार्टफोन की सेल भारत में आज से शुरू हो चुकी है। कंपनी ने इस फोन को पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया था।
Photo Credit: Tecno
Pova 8 को कंपनी ने 11 जून को मार्केट में पेश किया था।
Pova 8 स्मार्टफोन की सेल भारत में आज से शुरू हो चुकी है। कंपनी ने इस फोन को पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया था। 11 जून को मार्केट में आया पोवा 8 अब खरीद के लिए उपलब्ध है। फोन में हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी है जो कि 8000mAh की है। इसके अलावा फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Tecno Pova 8 को कंपनी ने 11 जून को मार्केट में पेश किया था। आज यानी 18 जून से फोन को खरीद के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। भारत में फोन दो रैम, स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन को कंपनी ने व्हाइट और ग्रान कलर वेरिएंट में पेश किया है। फोन को Flipkart से खरीदा जा सकता है। इसी के साथ देशभर में चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से भी यह खरीदा जा सकता है।
Tecno Pova 8 में 6.76 इंच फुल HD+ (1,080×2,344 पिक्सल) IPS डिस्प्ले मिलता है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। यह Android 16 पर बेस्ड Tecno के HiOS 16 पर चलता है। प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7100 चिप लगी है और Mali-G610 MC2 GPU दिया गया है। फोन में रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।
स्मार्टफोन में 8,000mAh की विशाल बैटरी लगी है जो 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 1,198 घंटे का स्टैंडबाय, अधिकतम 39.5 घंटे की कॉलिंग, 17 घंटे से कुछ अधिक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकती है। इस स्मार्टफोन के डाइमेंशन 165.66 × 78.46 × 8.8 mm और वजन लगभग 225 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च