Portronics ने Rs 1,549 में लॉन्च किया मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Portronics Chyro Magnetic Wireless Powerbank में 10000mAh क्षमता मिलती है। यह 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग दे सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 फरवरी 2025 21:40 IST
ख़ास बातें
  • Chyro Magnetic Wireless Powerbank की भारत में कीमत 1,549 रुपये है
  • इसमें 10000mAh क्षमता मिलती है
  • यह 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग दे सकता है

Photo Credit: Portronics

Portronics ने Chyro Magnetic Wireless Powerbank लॉन्च किया है, जिसकी क्षमता 10,000mAh है। यह एक पोर्टेबल चार्जर है, जो वायर्ड और वायरलेस दोनों फास्ट चार्जिंग आउटपुट देता है। यह MagSafe-कंपेटिबल डिवाइस को भी सपोर्ट करता है। इससे स्मार्टफोन, टैबलेट और एक्सेसरीज को चार्ज किया जा सकता है। कंपनी इसके साथ एक चिपकने लायक मेटल रिंग भी देती है, जिसे यूजर अपने नॉन-मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने वाले डिवाइस पर लगा सकते हैं। 

Portronics Chyro Magnetic Wireless Powerbank की भारत में कीमत 1,549 रुपये है। कंपनी का कहना है कि यह एक मेड-इन-इंडिया डिवाइस है। इसे Portronics की वेबसाइट, Flipkart, Amazon.in और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। यह केवल काले रंग में आता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 12 महीने की वारंटी शामिल है।

Portronics Chyro Magnetic Wireless Powerbank में 10000mAh क्षमता मिलती है। यह 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग दे सकता है। वहीं, इसके साथ आने वाली Type-C केबल के जरिए यह 20W पर डिवाइस को चार्ज कर सकता है। पावर बैंक MagSafe-कंपेटिबल डिवाइस, स्मार्टफोन, टैबलेट और एक्सेसरीज को चार्ज कर सकता है।

वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने वाले डिवाइस, जो नॉन-मैग्नेटिक हैं, उन्हें इसके साथ आने वाली चिपकने योग्य मेटल रिंग के जरिए चार्ज किया जा सकता है। इस रिंग को डिवाइस के बैक पैनल पर चिपकाना होता है, जिससे पावर बैंक सीधा रिंग के साथ मैग्नेटिक रूप से चिपक जाता है।  इसमें बिल्ट-इन मैगसेफ स्टैंड भी मिलता है।
Advertisement

सेफ्टी के लिए पावर बैंक में ओवरचार्ज प्रोटेक्शन, टेंप्रेचर कंट्रोल, शॉर्ट-सर्किट प्रिवेंशन और एक ऑटो-हाइबरनेशन फीचर शामिल है। यह 0.7-इंच मोटा है। इसमें LED बैटरी इंडिकेटर भी मिलता है। वहीं, कंपनी का दावा है कि इसे उड़ान-अनुकूल बनाया गया है। इसका वजन 236 ग्राम है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.