इस स्मार्टफोन को मिड-रेंज में लाया जा सकता है। भारत में हाल ही में Poco X8 और Poco X8 Power को लॉन्च किया गया है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में Poco X8s में अपग्रेड किए जा सकते हैं
भारत में हाल ही में Poco X8 Power को लॉन्च किया गया है
Photo Credit: Poco
चाइनीज हैंडसेट मेकर Poco का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Poco X8s के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन को मिड-रेंज में लाया जा सकता है। भारत में हाल ही में Poco X8 और Poco X8 Power को लॉन्च किया गया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Poco X8s को थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) से अप्रूवल मिला है। इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर - 2609CPC5FG है। इससे पहल यह स्मार्टफोन EEC, IECEE और IMDA जैसे सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर दिखा था। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। Poco X8s में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में Poco X8s में अपग्रेड किए जा सकते हैं।
भारत में पिछले महीने लॉन्च किए गए Poco X8 5G में 6.83 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 4 और Adreno GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के Hyper OS पर चलता है। Poco X8 के लिए तीन कलर्स के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 9,000 mAh की बैटरी 67 W हायपरचार्ज फास्ट चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इस सीरीज के Poco X8 Power 5G में 6.83 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट के साछ Adreno 812 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS 3 पर चलता है। Poco X8 Power 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 10,000 mAh की बैटरी 100 W हायपरचार्ज फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।