Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी

हाल ही में Poco X8 Pro Max को सिंगापुर में इंफोकॉम मीडिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) से सर्टिफिकेशन मिला है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 फरवरी 2026 15:35 IST
ख़ास बातें
  • Poco X8 Pro Max की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है
  • इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • इसके साथ Poco X8 Pro को भी लाया जा सकता है

पिछले वर्ष Poco X7 Pro को लॉन्च किया गया था

चाइनीज हैंडसेट मेकर Poco का Poco X8 Pro Max जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ Poco X8 Pro को भी लाया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में Poco X8 Pro Max को सिंगापुर में इंफोकॉम मीडिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) से सर्टिफिकेशन मिला है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन की इंडोनेशिया में TKDN सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर मॉडल नंबर - 2602BPC18G के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी होगी। Poco X8 Pro Max को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले इस सीरीज के Poco X8 Pro को भारत मे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) और दक्षिण कोरिया में RRA से सर्टिफिकेशन मिला था। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Poco X7 Pro की जगह लेगा। 

Advertisement

हाल ही में बेल्जियम में  Xiaomi की वेबसाइट पर Poco X8 Pro को देखा गया था। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 399 यूरो (लगभग 42,900 रुपये), 8 GB + 512 GB का 449 यूरो (लगभग 48,400 रुपये) और 12 GB+ 512 GB का 479 यूरो (लगभग 51,600 रुपये) का है। Poco X8 Pro को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स को मार्च में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। 

Poco X8 Pro Max के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 529 यूरो (लगभग 56,900 रुपये) का हो सकता है। Poco X8 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 और Poco X8 Pro Max में MediaTek Dimensity 9500s हो सकता है। हाल ही में चीन में पेश किए गए  Redmi Turbo 5 का Poco X8 Pro रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है।इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट है। Redmi Turbo 5 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,560 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.