Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग

आगामी स्मार्टफोन की थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) के डेटाबेस और सिंगापुर की इंफोकॉम मीडिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर - 2607DPC18G के साथ लिस्टिंग हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जुलाई 2026 19:31 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Poco X8 को मौजूदा तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है
  • इस सीरीज में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max को पेश किया जा चुका है

भारत में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max को मार्च में लॉन्च किया गया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह Poco X8 सीरीज का बेस मॉडल हो सकता है। इस सीरीज में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max को पेश किया जा चुका है। Poco X8 में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। 

आगामी स्मार्टफोन की थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) के डेटाबेस और सिंगापुर की इंफोकॉम मीडिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर - 2607DPC18G के साथ लिस्टिंग हुई है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में Poco X8 के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi और NFC के विकल्प हैं। 

Advertisement

भारत में Poco X8 को मौजूदा तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है। यह इस महीने की शुरुआत में चीन में पेश किए गए Redmi Note 17 Pro का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Redmi Note 17 Pro में 6.83 इंच 1.5K (2,772 x 1,280 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है। 

Redmi Note 17 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Redmi Note 17 Pro के फ्रंट और रियर कैमरा 1,080 p तक के रिजॉल्यूशन पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 9,000 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस सीरीज के Poco X8 Pro में  6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है। Poco X8 Pro की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.