Poco X7 Pro के प्राइस का खुलासा! 6,550mAh बैटरी के साथ 9 जनवरी को होगा लॉन्च

दावा है कि यह फोन भारत में अबतक की सबसे बड़ी बैटरी से लैस होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जनवरी 2025 12:04 IST
ख़ास बातें
  • फोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट होगा।
  • फोन में LPDDR5x RAM होगी और UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट होगा।
  • Poco X7 Pro फोन भारत में Rs 30 हजार से कम प्राइस में लॉन्च होगा।

Poco X7 Pro भारत में 9 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा है।

Photo Credit: Poco

Poco X7 Pro लॉन्च 9 जनवरी को है और फोन अपने लॉन्च से पहले खूब चर्चा में है। फोन भारत में Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। Flipkart पर Poco X7 Pro के खास स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया गया है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा चिपसेट कंपनी ने कंफर्म कर दिया गया है। दावा किया गया है कि यह अपने सेग्मेंट का सबसे पावरफुल फोन होगा। फोन में 6550mAh की बैटरी होने की पुष्टि भी कंपनी ने कर दी है। आइए जानते हैं और कौन से धांसू फीचर्स इस स्मार्टफोन में आने वाले हैं। 

Poco X7 Pro भारत में 9 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा है। Poco X7 Pro के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अहम जानकारी कंपनी ने अधिकारिक रूप से X पोस्ट में जारी कर दी है। मसलन, फोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट होगा। कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन भारत में अबतक की सबसे बड़ी बैटरी से लैस होगा। फोन में 6550 mAh की बैटरी बताई गई है। 
 

Poco X7 Pro Price in India

Poco X7 Pro की भारत में कीमत (Poco X7 Pro Price in India) क्या होगी, इसके बारे में भी कंपनी ने बड़ा अपडेट दिया है। Poco X7 Pro फोन भारत में Rs 30 हजार से कम प्राइस में लॉन्च होगा। यहां पर पुराने मॉडल से तुलना करें तो Poco X6 Pro को 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ऐसे में अपकमिंग मॉडल भी इसी कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। 

Poco X7 Pro का प्रोसेसर इसका बड़ा हाइलाइट है जिसने AnTuTu पर 1.7 मिलियन पॉइंट्स से ज्यादा का स्कोर किया है। यह चिपसेट 4nm प्रोसेस पर बना है। कंपना का दावा है कि अपने सेग्मेंट में यह फोन अबतक का सबसे पावरफुल फोन बनकर लॉन्च होगा। फोन में LPDDR5x RAM होगी और UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट होगा। 

Poco X7 Pro में एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम देखने को मिलेगा जिसे कंपनी ने Ultra-Thin 3D IceLoop System का नाम दिया है। इसमें 5,000mm² स्टेनलैस स्टील वेपर चैम्बर दिया गया है। हैवी यूज में भी यह फोन को कूल रखने के लिए सक्षम बताया गया है। फोन HyperOS 2 पर रन करेगा। इसमें खास फीचर WildBoost Optimization 3.0 के नाम से दिया गया है जो फोन की ऑवरऑल परफॉर्मेंस, ग्राफिक्स, कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। 
Advertisement

लीक्स के अनुसार फोन में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले आ सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। इसमें रियर में 50MP डुअल कैमरा सेटअप आ सकता है। फोन 90W फास्ट चार्जिंग से भी लैस होकर आ सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.