Poco X7 Pro का खास वेरिएंट X7 Pro Iron Man Edition भी होगा लॉन्च! यहां आया नजर

थाईलैंड की NBTC सर्टीफिकेशन में X7 Pro Iron Man Edition को देखा गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2024 12:53 IST
ख़ास बातें
  • इस स्पेशल एडीशन में Iron Man थीम वाला यूजर इंटरफेस (UI) मिलेगा।
  • साथ ही Iron Man थीम बेस्ड एक्सेसरी और स्पेशल पैकेज भी आ सकता है।
  • स्पेशल वर्जन 2412DPC0AG मॉडल नम्बर के साथ दिखा है।

Poco X6 (फोटो में) की सक्सेसर होगी अपकमिंग Poco X7 सीरीज।

Photo Credit: Poco

Poco X7 स्मार्टफोन सीरीज में एक और नया मॉडल जुड़ने की खबर है। सीरीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट कहता है कि कंपनी Poco X7 Pro Iron Man Edition भी इस सीरीज में लॉन्च करेगी। हालांकि इस सीरीज में इससे पहले Poco X7 Neo, Poco X7, और Poco X7 Pro को लेकर लीक्स सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं कैसा होगा सीरीज का यह स्पेशल एडिशन। 

Poco X7 सीरीज में प्रो वेरिएंट को कंपनी एक खास एडिशन में भी लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे Poco X7 Pro Iron Man Edition के नाम से पेश किया जा सकता है जिसे लेकर ऑनलाइन डिटेल्स लीक हो गए हैं। फोन को एक महत्वपूर्ण सर्टीफिकेशन में देखा गया है। माय स्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट के अनुसार थाईलैंड की NBTC सर्टीफिकेशन में सीरीज के मॉडल्स Poco X7, X7 Pro, और Poco X7 Pro Iron Man Edition को देखा गया है। प्रो वेरिएंट के दोनों ही वर्जन 2412DPC0AG मॉडल नम्बर के साथ दिखे हैं। 

Poco X7 Pro के इन दोनों वर्जन के स्पेसिफिकेशंस एक जैसे हो सकते हैं लेकिन इसका Iron Man Edition ज्यादा रैम और स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। संभावना है कि कंपनी इसे लिमिटिड एडिशन डिवाइस के तौर पर लॉन्च कर सकती है। इसमें Iron Man थीम वाला यूजर इंटरफेस (UI) मिलेगा और साथ ही Iron Man थीम बेस्ड एक्सेसरी और स्पेशल पैकेज कंपनी की ओर से ऑफर किया जा सकता है। 

Poco X7 और Poco X7 Pro को लेकर हालिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Poco X7 फोन का डिजाइन Redmi Note 14 Pro के समान हो सकता है, जिसके रियर में तीन कैमरे हैं। वहीं, Poco X7 Pro में ड्यूल टोन बैक पैनल और दो कैमरा मॉड्यूल में देखने को मिल सकते हैं। X7 Pro को ब्लैक, ग्रीन और ब्लैक/येलो कलर में स्पॉट किया गया है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड हाइपरओएस 2.0 के साथ लॉन्च हो सकते हैं। 

Redmi Note 14 Pro के जैसे ही स्पेसिफिकेशंस इसमें देखने को मिल सकते हैं जिसमें 6.67 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS इंटरफेस पर काम करता है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 4G VoLTE, 5G, वाई-फाई 6, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.4, GPS और NFC सपोर्ट शामिल है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की सेल में Redmi के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola के 4680 भारत सेल पावर्ड S1 X+ 5.2 kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिला ICAT से सर्टिफिकेशन
  2. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से Trump Media को हुआ करोड़ों डॉलर का नुकसान 
  3. Amazon की सेल में Redmi के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट 
  4. 35 हजार सस्ता हो गया Galaxy S25 Ultra! Amazon सेल में आया सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  5. Rollme VistaView AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 32GB स्टोरेज, जानें कीमत
  6. Amazon सेल में 10 हजार रुपये से सस्ते मिल रहे Samsung, Tecno जैसे ब्रांड्स के दमदार फोन!
  7. Apple की बढ़ीं मुश्किलें! चिप सप्लाई के लिए अब इस कंपनी का लेगी सहारा
  8. Vivo X500 सीरीज में मिल सकती है 7000mAh तक बैटरी! तीन मॉडल्स का खुलासा
  9. RedMagic 11S Pro में होगी सबसे धांसू गेमिंग पावर! 18 मई को होगा लॉन्च
  10. 21 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह दमदार फोन, 48MP का DSLR जैसा कैमरा! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.