Poco X3 के कैमरा सेटअप पर कंपनी ने पूछा, आप ही बताओ...

Poco के वैश्विक प्रवक्ता और प्रोडक्ट मार्केटिंग मैनेजर Angus Kai Ho Ng ने ट्विटर पर Poco X3 smartphone की चार तस्वीरें साझा की है, इन तस्वीरों में फोन का रियर पैनल अलग-अलग कैमरा मॉड्यूल के साथ देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 28 अगस्त 2020 18:47 IST
ख़ास बातें
  • Poco X3 में दिया जा सकता है साइड माउंटेड या फिर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स
  • पोको एक्स3 में दिया जा सकता है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • US FCC डॉक्यूमेंट्स में भी लीक हुए हैं फोन की स्कीमैटिक्स

Poco X3 में मौजूद होगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Poco X3 स्मार्टफोन का रियर कैमरा पैनल कंपनी के एग्जिक्यूटिव द्वारा टीज़ किया गया है। कंपनी के वैश्विक प्रवक्ता ने पोको एक्स3 स्मार्टफोन की चार तस्वीर साझा की हैं। चारों ही तस्वीरों में अलग-अलग प्रकार का कैमरा सेटअप दिया गया है। प्रवक्ता ने अपने फॉलोवर्स को इन में से असली स्मार्टफोन का अनुमान लगाने को कहा है। बता दें, इन स्मार्टफोन का डिज़ाइन US FCC लिस्टिंग के साथ-साथ उन रेंडर्स से मिलता है, जो कि पिछले हफ्ते लीक हुए थे। हालांकि, अब सामने आए रेंडर्स में अलग-अलग प्रकार के कैमरा लेटआउट देखने को मिले हैं, जिसमें सिंगल लाइन से लेकर डायमंड शेप लेटआउट शामिल है।  

Poco के वैश्विक प्रवक्ता और प्रोडक्ट मार्केटिंग मैनेजर Angus Kai Ho Ng ने ट्विटर पर Poco X3 smartphone की चार तस्वीरें साझा की है, इन तस्वीरों में फोन का रियर पैनल अलग-अलग कैमरा मॉड्यूल के साथ देखने को मिल रहा है। अपने ट्वीट में Angus Kai Ho Ng ने अपने फॉलोवर्स से असल कैमरा डिज़ाइन चुनने को कहा है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि जो भी असली कैमरा डिज़ाइन को पहचानेगा या फिर उसके करीब होगा उसे कंपनी की तरफ से Poco X3 स्मार्टफोन गिफ्ट किया जाएगा।
Advertisement
 

Angus Kai Ho Ng के इस पोस्ट से कुछ दिलचस्प बातें, साफ हो जाती है। पहली बात यह कि पोको कंपनी जल्द ही पोको एक्स3 फोन लॉन्च करने वाला है। दूसरी यह कि पोको एक्स फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा और तीसरी बात यह कि फोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मौजूद होगा, जो कि इससे पहले लीक हुए FCC डॉक्यूमेंट्स में भी देखने को मिला था। हालांकि, एफसीसी की तस्वीरों में कैमरा लेआउट देखने को नहीं मिला था, जिस वजह से Ng का ट्वीट सस्पेंस भरा है।

गौरतलब है कि एफसीसी लिस्टिंग में यह फोन मॉडल नंबर M2007J20CG के साथ लिस्ट हुआ था। एफसीसी लिस्टिंग में फोन के रियर पैनल की स्कीमैटिक्स भी सामने आई, जिसमें फोन में पीछे की ओर Poco का लोगो देखने को मिला था और साथ ही कैमरा मॉड्यूल में स्पष्ट रूप से "64MP AI Super Caemra" लेबल दिखाई दिया था। इससे पता चलता है कि आगामी फोन एआई सपोर्ट के साथ 64-मेगापिक्सल सेंसर को सपोर्ट करेगा।
Advertisement

इसके अलावा, इन तस्वीरों में किसी प्रकार का एलईडी फ्लैश देखने को नहीं मिला है। लेकिन यह फोन हाल ही में Mi Turkey फोरम पर भी लिस्ट हुआ था, लेकिन कुछ देर बाद ही इस लिस्टिंग को डिलीट कर दिया गया था। फोरम पोस्ट में फोन का क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला था, जिसके साथ एलईडी फ्लैश सेमी कर्व्ड रेक्टैंग्यूलर शेप कैमरा मॉड्यूल में स्थित था। एग्जिक्यूटिव द्वारा साझा किए गए रेंडर्स फोरम पर पोस्ट तस्वीर से मैच नहीं होते। इन तस्वीरों में फिंगरप्रिंट सेंसर भी नहीं दिखा है, जिसका मतलब है कि कंपनी इस फोन में साइड माउंटेड या फिर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दे सकती है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco X3, Poco X3 Camera, Poco
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  5. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  6. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  10. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.