Poco जल्द 64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश कर सकती है नया फोन

नए Poco फोन में एआई सपोर्ट के साथ 64-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर शामिल होने की उम्मीद है। एक अन्य लीक ने सुझाव दिया कि यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है

Poco जल्द 64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश कर सकती है नया फोन

Poco X2 में कंपनी ने 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है

ख़ास बातें
  • Poco फोन को मॉडल नंबर M2007J20CG के साथ मिला सर्टिफिकेशन
  • 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाले कैमरा सेटअप के साथ हो सकता है लॉन्च
  • बैटरी और फास्ट चार्जिंग को लेकर भी लीक हुई जानकारी
विज्ञापन
Poco एक नए मॉडल पर काम करती दिखाई दे रही है, जो मॉडल नंबर M2007J20CG के साथ यूएस एफसीसी सर्टिफिकेशन डेटाबेस में देखा गया है। वेबसाइट पर दिखाई देने वाले रियर पैनल स्कीमैटिक के अनुसार, फोन में एआई सपोर्ट के साथ 64-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर शामिल होने की उम्मीद है। एक अन्य लीक ने सुझाव दिया कि यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है और इसमें बड़ी बैटरी दी जाएगी। इस साल के शुरू में लॉन्च किए गए Poco X2 के फोन के डिज़ाइन के साथ समानता को देखते हुए, आगामी फोन Poco X3 माना जा सकता है।

GSMArena की एक रिपोर्ट के अनुसार, फोन की FCC लिस्टिंग और इसकी अन्य जानकारियों को सबसे पहले जाने-माने टिप्सटर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने देखा था। यादव ने एफसीसी लिस्टिंग से आगामी फोन के रियर पैनल स्कीमैटिक्स की तस्वीरें ट्वीट भी कीं। फोन में पीछे की ओर Poco का लोगो देखने को मिलता है और साथ ही कैमरा मॉड्यूल में स्पष्ट रूप से "64MP AI Super Caemra" लिखा दिखाई देता है। इससे पता चलता है कि आगामी फोन एआई सपोर्ट के साथ 64-मेगापिक्सल सेंसर को सपोर्ट करेगा।
 

एक अन्य लीक में, the_tech_guy (@_the_tech_guy) ने एक TUV Rheinland सर्टिफिकेशन साझा किया है, जिसमें फोन में 31 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,160mAh बैटरी शामिल होने की जानकारी मिलती है। टिप्स्टर ने FCC लिस्टिंग में शामिल समान मॉडल नंबर वाले फोन की SAR टेस्टिंग रिपोर्ट के स्क्रीनशॉट को भी साझा किया है। रिपोर्ट में दो मॉडल नंबरों का उल्लेख है: M2007J20CG और M2007J20CT। दूसरे मॉडल नंबर को उसी फोन का दूसरा वेरिएंट बताया जा रहा है।
 

GSMArena की रिपोर्ट यह भी बताती है कि आगामी फोन डुअल सिम को सपोर्ट कर सकता है, जो कि स्वभाविक बात है। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि फोन 4जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। पोको ने अपना मिड-रेंजर Poco X2 को इस साल फरवरी में 4,500mAh की बैटरी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया था। इस फोन में भी 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। समान सेंसर और थोड़ी अधिक शक्तिशाली बैटरी को देखते हुए, यह अनुमान लगाया जा सकता है कि आगामी फोन Poco X3 हो सकता है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर पोको एक्स3 को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco X3, Poco X3 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  2. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  3. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  4. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  5. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  6. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  7. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
  8. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
  9. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
  10. Airtel यूजर्स को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, फ्री मूवी टिकट और iPhones पर भारी बचत भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »