Poco X3 Pro फोन में ब्लास्ट, पीड़ित ने शेयर की हादसे के बाद की तस्वीरें

ट्विटर यूज़र ने बीते शनिवार एक ट्वीट साझा किया, जिसमें बताया कि उनके Poco X3 Pro में अचानक आग लग गई।

Poco X3 Pro फोन में ब्लास्ट, पीड़ित ने शेयर की हादसे के बाद की तस्वीरें

फोन कथित तौर पर Poco X3 Pro

ख़ास बातें
  • हिमाचल प्रदेश में एक युवक के फोन में हुआ ब्लास्ट
  • कथित तौर पर Poco X3 Pro में लगी आग
  • युवक ने ट्विटर पर शेयर की हादसे के बाद की तस्वीरें
विज्ञापन
स्मार्टफोन ब्लास्ट होने या उनमें आग लगने जैसी धटनाएं अब आम हो गई है और लेटेस्ट घटना हिमाचल प्रदेश की है, जहां एक युवक ने दावा किया है कि उसके स्मार्टफोन में अचानक आग लग गई। स्मार्टफोन कथित तौर पर Poco X3 Pro बताया जा रहा है। युवक ने ट्विटर पर आग लगने के बाद की तस्वीरों के साथ फोन का इनवॉइस (बिल) भी साझा किया है। हालांकि, इस हादसे के ऊपर कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। 

ट्विटर यूज़र Ammybhardwaj (@Ammybhardwaj13) ने बीते शनिवार एक ट्वीट साझा किया, जिसमें बताया कि उनके Poco X3 Pro में अचानक आग लग गई। वे लिखते हैं (अनुवादित) "मैंने अभी 2 महीने पहले ही फोन खरीदा था और इस फोन को देखें, पहले 100% चार्ज करने के बाद मैने चार्जर हटा दिया और 5 मिनट बाद ब्लास्ट हो गया।" उन्होंने Poco को केस फाइल करने की धमकी देते हुए फोन के रिप्लेसमेंट की मांग भी की। 
 

जैसा कि हमने बताया, पीड़ित ने ट्विटर पर ब्लॉस्ट हुए फोन की तस्वीरें भी शेयर की है। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि फोन Poco X3 Pro है। फोन के साइड फ्रेम को देखते हुए अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ब्लास्ट बैटरी में हुआ होगा। हालांकि, यह जांच का विषय है। तस्वीरों में से एक व्यक्ति के बेड की तस्वीर है, जहां फोन रखा हुआ था। कंबल में जलने के निशान देखने से पता चलता है कि ब्लास्ट के समय फोन में आग भी लगी होगी। अच्छी बात यह है कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।

पीड़ित ने फोन के बिल की तस्वीर भी साझा की है, जिससे पता चलता है कि यह Poco X3 Pro का 6GB/128GB वेरिएंट है, जिसे 15 जून को खरीदा गया था। हालांकि, हम यह पता लगाने में सक्षम नहीं है कि विक्रेता ऑथोराइज़्ड रिटेलर है या नहीं। फिलहाल पोको की ओर से इस मामले में आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »