Poco X3 Pro, 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानें फीचर्स

लिस्टिंग में Poco X3 Pro फोन 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लिस्ट है, जिसकी कीमत EUR 269 (लगभग 23,300 रुपये) है। इसके अलावा, इस फोन का एक 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी मौजूद है, जिसकी कीमत EUR 319 (लगभग 27,600 रुपये) के साथ लिस्ट है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 16 मार्च 2021 13:32 IST
ख़ास बातें
  • Poco X3 Pro में मिल सकती है 5,200 एमएएच की बैटरी
  • पोको एक्स3 प्रो में नहीं मिल सकती 5जी कनेक्टिविटी
  • ग्लोबली 22 मार्च को लॉन्च हो सकता है फोन

भारत में Poco X3 Pro 30 मार्च को हो सकता है लॉन्च

Poco X3 Pro स्मार्टफोन ग्लोबली 22 मार्च को और भारत में 30 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले अब स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी सामने आ गई है। यह फोन कथित रूप से यूरोपियन रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जहां कॉन्फिग्रेशन, कीमत और कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है। पोको एक्स3 प्रो फोन में दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दिया जा सकता है, जिसकी शुरुआती कीमत EUR 269 (लगभग 23,300 रुपये) होगी।
 

Poco X3 Pro price, configurations, colours (expected)

Dealntech की रिपोर्ट के अनुसार कथित लिस्टिंग में Poco X3 Pro फोन 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लिस्ट है, जिसकी कीमत EUR 269 (लगभग 23,300 रुपये) है। इसके अलावा, इस फोन का एक 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी मौजूद है, जिसकी कीमत EUR 319 (लगभग 27,600 रुपये) के साथ लिस्ट है। यह कॉन्फिग्रेशन फॉरेस्ट ब्लू, मेटल ब्रॉन्ज़ और फैंटम ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराए जाएंगे। यह डिटेल्स पिछले हफ्ते सामने आई लीक के अनुरूप ही हैं।

कंपनी ने अपने @IndiaPOCO हैंडल के जरिए ट्वीट किया था कि वह अपने प्रो स्मार्टफोन के साथ प्राइस-परफोर्मेंस रेशियो को ब्रेक करेंगे, जो कि 20 मार्च को पेश किया जाने वाला है। माना जा रहा है कि कंपनी Poco X3 Pro की बात कर रही थी, वहीं अब पोको एक्स3 प्रो की सामने आई कीमत इसी के अनुरूप है। यूरोपियन कीमत को ध्यान में रखते हुए माना जा सकता है कि भारत में इसकी कीमत 21,000 रुपये के आसपास हो।

पोको एक्स3 प्रो भारत में 30 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है और इससे एक हफ्ते पहले 22 मार्च को इसे ग्लोबली पेश किया जा सकता है। हालांकि, अब-तक कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि वह इस दिन कौन-सा फोन लॉन्च करने जा रही है, लेकिन लीक व टीज़र्स से तो पोको एक्स3 प्रो के लॉन्च होने की ही संभावनाएं हैं। इस महीने की शुरुआत में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबली दो स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं Poco X3 Pro और Poco F3/ Poco F3 Pro।
 

Poco X3 Pro specifications (expected)

पोको एक्स3 प्रो फोन में फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट फीचर किया जा सकता है। यह फोन अज्ञात क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा फोन की बैटरी 5,200 एमएएच की होगी। यूएस एफसीसी लिस्टिंग के जरिए सामने आया था कि पोको एक्स3 प्रो फोन में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई और एनएफसी सपोर्ट मौजूद होगा। इसमें 5जी कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी।

यहां यह ध्यान देने वाली बात यह है कि Poco ने फिलहाल पोको एक्स3 प्रो की कीमत व स्पेसिफिकेशन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। लेकिन टीज़र्स से माना जा सकता है कि पोको एक्स3 प्रो फोन वहीं फोन होगा जिसे कंपनी इस महीने लॉन्च करने वाली है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance in benchmarks
  • IP53 rating
  • Good battery life
  • 120Hz display
  • Bad
  • Average camera quality
  • Bulky and heavy
  • Promotional content in MIUI 12
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  3. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  4. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  2. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  3. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  5. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  6. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  8. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  10. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.