Poco X2 की सेल आज: जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और सेल ऑफर्स

Poco X2 को भारत में 4 फरवरी को लॉन्च किया गया था। अभी तक पोको एक्स2 की भारत में दो बार फ्लैश सेल हो चुकी है। फोन की मुख्य हाइलाइट्स 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 730G प्रोसेसर है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 25 फरवरी 2020 11:04 IST
ख़ास बातें
  • Poco X2 आज दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध होगा
  • फोन में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट दिया गया है
  • पोको एक्स2 में डुअल सेल्फी कैमरा और क्वॉड रियर कैमरा सेटअप शामिल है

Poco X2 की भारत में कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है

Poco X2 की आज दोपहर 12 बजे सेल शुरू होगी। इससे पहले भी फोन फ्लैश सेल के जरिए पेश किया जा चुका है, लेकिन लॉन्च के समय से ही फोन काफी लोकप्रियता हासिल करने के कारण यह कुछ मिनट के भीतर आउट-ऑफ-स्टॉक हो जाता है। यदि आप भी इस फोन को पहले हुई फ्लैश सेल में नहीं खरीद सके थे, तो आपको आज पोको एक्स2 को एक बार फिर खरीदने का मौका मिलेगा। पोको एक्स2 आज फ्लिपकार्ट के जरिए एक बार फिर बेचा जाएगा। पोको एक्स2 को भारत में 4 फरवरी को लॉन्च किया गया था और इसकी खासियत 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 730G प्रोसेसर और Sony IMX686 सेंसर वाला 64 मेगापिक्सल मेन कैमरा आदि है। यहां हम आपको इस फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और इसके साथ मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

Poco X2 Price in India, launch offers

पोको एक्स2 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, Poco X2 के अन्य दो वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 16,999 रुपये और 19,999 रुपये है। Poco ने फोन को एटलांटिस ब्लू और फीनिक्स रेड रंग के विकल्पों के साथ लॉन्च किया है।
Advertisement

पोको एक्स2 आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com के जरिए बेचा जाएगा। लॉन्च ऑफर की बात करें तो Poco X2 को आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड के जरिए 1,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड पर भी 5 प्रतिशत की छूट मिल रही है।

 

Poco X2 Specifications

पोको एक्स2 डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 For Poco पर चलेगा। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है और यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। Poco X2 में 730जी प्रोसेसर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी।
Advertisement

Poco X2 चार रियर कैमरों से लैस है। कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल पोजीशन में है। लेकिन कैमरा सेटअप के किनारे पर सर्कुलर आकार में रिंग है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.89 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 120 डिग्री वाइड एंगल वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

(पढ़े: Poco X2 का रिव्यू )
Advertisement

पोको एक्स2 डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आता है। डिस्प्ले के दायें किनारे पर टॉप पर जगह मिली है। यहां 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
Advertisement

पोको एक्स2 में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 27 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन हाइ-रेज ऑडियो को सपोर्ट करता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • Bad
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  5. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  6. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  4. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  7. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  8. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  9. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  10. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.