Poco X2 को लाने की है तैयारी, वीडियो से मिली जानकारी

Poco F2 सीरीज में कंपनी तीन फोन लॉन्च कर सकती है। हाल ही में पोको एफ2 लाइट की कुछ लीक हुई तस्वीरें भी देखी गई हैं। लीक्स में अभी तक पोको के तीन फोन के नाम सामने आए हैं, इनमें पोको एफ2, एक्स2, एफ2 लाइट शामिल हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 जनवरी 2020 12:40 IST
ख़ास बातें
  • Poco X2 के साथ कंपनी Poco F2 को भी लॉन्च कर सकती है
  • पोको एफ2 को एंड्रॉयड 10 के साथ गीकबेंच में देखा गया है
  • पोको एफ2 लाइट के नाम से एक अफॉर्डेबल फोन भी लॉन्च हो सकता है

Poco X2 के साथ-साथ Poco F2 और पोको एफ2 लाइट को लेकर भी लीक्स देखने को मिल चुकी हैं

Poco X2 स्मार्टफोन का पोको इंडिया के नए टीजर में हिंट मिला है। कंपनी ने इस हफ्ते सीजन 2 को टीज करने के लिए 18 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया था। अब लेटेस्ट जानकारी सामने आई है, जिसमें कंपनी के आगामी फोन का नाम पोको एक्स2 होने का हिंट मिला है। यह आगामी मोबाइल हाल ही में फोन के बेंचमार्क बताने वाली वेबसाइट गीकबेंच पर दिखाई दिया था। खबर है कि Poco मार्केट में एक या दो नहीं बल्कि तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इनमें Poco F1 का अगला अपग्रेड Poco F2, Poco X2 और एक अफॉर्डेबल फोन Poco F2 Lite शामिल हो सकते हैं।

पोको इंडिया के द्वारा शेयर की गई वीडियो से मिले हिंट की बात करें तो एक टिप्सटर Xiaomishka ने ट्विटर के जरिए एक इस वीडियो में से एक हिंट निकाला है। टिप्सटर का ने इस वीडियो में “Poco X2” नाम को निकाला है। आप इस तस्वीर को ऊपर देख सकते हैं। तस्वीर में अलग-अलग शब्दों को जोड़ा गया है, जो मिलकर Poco X2 बनते हैं।
 
(पढ़े: Poco X2 पर चल रहा है काम, बेंचमार्क साइट पर अहम स्पेसिफिकेशन साथ लिस्ट)

इस हफ्ते की शुरुआत में पोको इंडिया के जनरल मैनेजर सी मनमोहन ने Gadgets 360 से बात करते समय कंपनी के आगामी फोन के नाम नहीं बताए थे। हालांकि यह जानकारी जरूर मिली थी कि ब्रांड अपने फोन को अलग-अलग कीमतों में लॉन्च करेगी और कंपनी के वैल्यू-फॉर-मनी फंडे के साथ आगे बढ़ेगी।
Advertisement

एक हालिया रिपोर्ट में पता चला था कि पोको नई Poco F2 सीरीज में तीन फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में पोको एफ2 लाइट की कुछ लीक हुई तस्वीरें भी देखी गई थी। पोको फिलहाल अपनी स्मार्टफोन लाइनअप के बारे में कुछ भी बोलने से बच रहा है। Geekbench साइट की लिस्टिंग से पता चला है कि पोको एक्स2 Android 10 के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके साथ ही यह भी पता चला है कि इसमें क्वॉलकॉम का चिपसेट होगा। माना जा रहा है कि यह चिपसेट रेडमी के30 में शामिल स्नैपड्रैगन 730जी हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco, Poco X2, Pocophone, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.