Poco X2 को लेकर सामने आई यह अहम जानकारी

Poco X2 फोन Redmi K30 4G का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट शामिल होगा। पोको कंफर्म कर चुका है कि इस फोन में 120 हर्ट्ज़ रीफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है।

Poco X2 को लेकर सामने आई यह अहम जानकारी

Poco X2 फोन को भारत में 4 फरवरी को लॉन्च किया जाना है

ख़ास बातें
  • Poco X2 फोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले शामिल होगी
  • यह फोन Redmi K30 4G का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है
  • शाओमी से अलग होने के बाद पोको का यह पहला स्मार्टफोन होगा
विज्ञापन
Poco X2 भारत में 4 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। अभी तक कंपनी ने इस फोन की जानकारियों को गुप्त रखा था, लेकिन अब लॉन्च का समय पास आ रहा है और ऐसे में इस फोन की जानकारी पर से धीरे-धीरे पर्दा उठ रहा है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, अब यह लगभग कंफर्म हो गया है कि पोको एक्स2 फोन रेडमी के30 का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। हालांकि फिलहाल कंपनी ने इसकी किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Poco इंडिया ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में यह पुष्टी कर दी है कि पोको एक्स2 में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले होगी। इसके अलावा ट्वीट में पोस्ट की गई तस्वीर में Poco X2 में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखा जा सकता है। बता दें  कि Redmi K30 4G वेरिएंट भी 120 हर्ट्ज़ रीफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

इससे पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए एक टीज़र पेज में इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट, लिक्विड कूलिंग, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक के शामिल होने का दावा किया गया है। यह सभी फीचर्स और हार्डवेयर रेडमी के30 4जी वेरिएंट में भी शामिल है।

यदि पोको एक्स2 फोन रेडमी के30 4जी का रीब्रांडेड वर्ज़न होता है तो इस फोन में 6.67-इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और डुअल होल-पंच डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट और क्वॉड रियर कैमरा सेटअप शामिल होगा। रेडमी के30 की तरह इस फोन में भी 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी दी जा सकती है। इसमें 27 वाट फास्ट चार्जिंग, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर आदि फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • कमियां
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , POCO, poco x2, Poco X2 features, Poco X2 launch, Poco X2 launch date
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »