Poco का M7 Plus जल्द होगा भारत में लॉन्च, 15,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस

इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 अगस्त 2025 15:39 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी मिल सकती है

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi के सब-ब्रांड Poco का एक नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह  Poco M7 Plus हो सकता है। यह Poco M6 Plus की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन का Poco की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर टीजर दिया गया है। इसमें 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। 

देश में Poco की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर नए स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट पर इस स्मार्टफोन का रियर डिजाइन ब्लैक फिनिश के साथ दिख रहा है। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसकी टैगलाइन 'पावर फॉर ऑल' से इसमें अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी होने का संकेत मिल रहा है। Poco ने इस स्मार्टफोन के मॉडल और लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह Poco M7 Plus हो सकता है। इस स्मार्टफोन को 13 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। इसका प्राइस 15,000 रुपये से कम हो सकता है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Poco के M6 Plus में 6.79 इंच फुल HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। 

हाल ही में Poco के F7 की देश में बिक्री शुरू की गई थी। इसमें 7,550 mAh की बैटरी 90 W फ्लैश चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। इस स्मार्टफोन 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज का प्राइस 31,999 रुपये और 12 GB + 512 GB का 33,999 रुपये है। F7 5G को फ्रॉस्ट व्हाइट, साइबर सिल्वर एडिशन और फैंटम ब्लैक कलर्स में लाया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.