Redmi 9C भारत में Poco स्मार्टफोन के तौर पर हो सकता है लॉन्च

पिछले महीने Poco M2 Pro लॉन्च करके पोको को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, क्योंकि यह फोन काफी हद तक Redmi Note 9 Pro जैसा ही था जो कि भारत में पहले से ही मौजूद है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 जुलाई 2020 13:34 IST
ख़ास बातें
  • Bureau of Indian Standards पर लिस्ट हुआ Poco फोन
  • पोको फोन का मॉडल नंबर M2006C3MI काफी हद तक Redmi 9C जैसा
  • जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है पोको का यह नया फोन

Redmi 9C की कीमत चीन में लगभग 7,500 रुपये है

जल्द ही भारत में नया Poco स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। यह फोन मॉडल नंबर M2006C3MI के साथ ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड और TUV Rheinland वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। यह मॉडल नंबर हाल ही में लॉन्च हुए Redmi 9C से जुड़ा हुआ है, जिससे इशारा मिलता है कि आगामी पोको फोन शायद रेडमी 9सी स्मार्टफोन का केवल रीबैज्ड वर्ज़न हो सकता है। आपको बता दें, हाल ही में कंपनी Poco M2 Pro लॉन्च करके सवालों के घेरे में आ गई थी, जो काफी हद तक Redmi Note 9 Pro की तरह ही है।
 

Bureau of Indian Standards और TUV Rheinland वेबसाइट पर नया Poco फोन मॉडल नंबर M2006C3MI के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में आगामी फोन के बारे में ज्यादा जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस बात के संकेत जरूर मिले हैं कि यह नया पोको फोन भविष्य में भारत में जरूर लॉन्च किया जाएगा। पोको फोन का मॉडल नंबर M2006C3MI काफी हद तक Redmi 9C जैसा है, जो पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। माना जा रहा है कि पोको, रेडमी 9सी का रीबैज्ड वर्ज़न भारत में जल्द ही लॉन्च करने वाला है।

आपको बता दें, पिछले महीने Poco M2 Pro लॉन्च करके पोको को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, क्योंकि यह फोन काफी हद तक Redmi Note 9 Pro जैसा ही था जो कि भारत में पहले से ही मौजूद है। कई फैन्स ने यह भी सवाल किया कि एक ही मार्केट में एक जैसे दो फोन लाने की क्या जरूरत थी। हालांकि, इससे अलग रेडमी 9सी स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया गया था, जो अब तक भारत में नहीं लाया गया है और हो सकता है कि शाओमी कभी रेडमी 9सी स्मार्टफोन को भारत लेकर आए भी न। तो ऐसे में रेडमी 9सी की जगह भारतीय यूज़र्स को पोको ब्रांड का ऑप्शन बाजार में मिल सकता है। उम्मीद कर सकते हैं आने वाले दिनों में इस स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आए और कुछ साफ हो सके।

रेडमी 9सी स्मार्टफोन की बात करें, तो इसमें आपको 6.53 इंच एचडी+ डिस्प्ले, 5,000 एमएएच की बैटरी और मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है। रेडमी 9सी की कीमत चीन में RMB 429 (लगभग 7,500 रुपये) है।
   
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Sharp display
  • Powerful processor
  • Solid battery life
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • A little bulky
  • Weak low-light photo quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • Bad
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco, Redmi 9C
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  2. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  5. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  11. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.