Poco X2 भारत में 4 फरवरी को होगा लॉन्च, जानें क्या हो सकती है खासियत

Poco X2 को शाओमी रेडमी के30 4जी का रीब्रांडेड वर्ज़न बताया जा रहा है। यदि ऐसा होता है तो ऐसा हो सकता है कि पोको एक्स2 120 हर्ट्ज़ स्क्रीन रीफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हो।

Poco X2 भारत में 4 फरवरी को होगा लॉन्च, जानें क्या हो सकती है खासियत

Poco X2 के बाद कंपनी भारत में फ्लैगशिप Poco F2 को भी लॉन्च करेगी

ख़ास बातें
  • Poco X2 फोन रेडमी के30 4जी का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है
  • यह फोन हाई रीफ्रेश रेट के साथ आएगा
  • पोको एक्स2 में मल्टी कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले होगी
विज्ञापन
Poco X2 भारत में 4 फरवरी को लॉन्च होना है। पोको इंडिया ने इस खबर की जानकारी सोमवार को अपने सोशल मीडिया चैनल के जरिए दी है। कंपनी ने इस लॉन्च इवेंट के मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा Flipkart ने एक टीजर के जरिए यह भी पक्का कर दिया है कि पोको भारत में एक फोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। नया पोको फोन रेडमी के30 4जी का रीब्रांडेड वर्ज़न बताया जा रहा है। खबर है कि इस फोन में 60 हर्ट्ज़ से ज्यादा रिफ्रेश रेट होगा। एक हालिया गीकबेंच लिस्टिंग में इस फोन की मुख्य स्पेसिफिकेशन भी सामने आई है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन एंड्रॉयड 10 ओएस पर काम करेगा।

सोमवार को पोको इंडिया ने Poco X2 के लॉन्च की तारीख एक ट्वीट के जरिए साझा की है। इसके अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी पोको एक्स2 की कुछ खासियत को बताया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन हाई रिफ्रेश रेट और बेहतरीन टच रेंसपोंस के साथ आएगा। वेबसाइट में इस फोन में मल्टी कैमरा सेटअप और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन-सीरीज के चिपसेट के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

इससे अलग फ्लिपकार्ट ने इस फोन की एक समर्पित माइक्रोसाइट भी बनाई है। इससे यह पता चलता है कि Flipkart पोको एक्स2 को बेचने वाले ई-रीटेलर्स में से एक होगा। इस माइक्रोसाइट में भी इस फोन में हाई-रीफ्रेश रेट फीचर होने का दावा किया गया है। इसके अलावा फिलहाल वेबसाइट में स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन आने वाले समय में कंपनी और ई-रीटेलर इस फोन की अधिक जानकारी के साथ दोबारा टीज़ कर सकते हैं।

Poco इंडिया एक्स2 के साथ-साथ भारत में आने वाले समय में फ्लैगशिप Poco F2 को भी लॉन्च कर सकती है। बता दें शाओमी से अलग होने के बाद Poco X2 पोको का स्वतंत्र ब्रांड के तहत पहला फोन होगा। यदि यह फोन रेडमी के30 4जी का अपग्रेड वर्ज़न होता है तो ऐसा हो सकता है कि 120 हर्ट्ज़ रीफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हो। इसके अलावा इसमें होल-पंच डिस्प्ले और क्वॉड-कैमरा सेटअप भी शामिल हो सकता है। पोको इंडिया ने फिलहाल इस फोन के Redmi K30 4G का रीब्रांडेड वर्ज़न होने के बारे में किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • कमियां
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »