Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 

Poco M8 Power के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक लैंडिंग पेज से भारत में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च की जानकारी मिली है। इस पेज पर Poco M8 Power में ज्यादा बैटरी कैपेसिटी होने का संकेत दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जुलाई 2026 15:25 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity चिपसेट दिया जा सकता है
  • हाल ही में पेश किए गए Redmi Note 17 का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है

हाल ही में Poco M8 को पेश किया गया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Poco M8 Power के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में पेश किए गए Redmi Note 17 का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity चिपसेट दिया जा सकता है। 

Poco M8 Power के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक लैंडिंग पेज से भारत में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च की जानकारी मिली है। इस पेज पर Poco M8 Power में ज्यादा बैटरी कैपेसिटी होने का संकेत दिया गया है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट में बताया गया था कि हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi Note 17 का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इस स्मार्टफोन को HyperOS कोड में मॉडल नंबर - 2602IPC8I के साथ देखा गया है।  Xiaomi के सब-ब्रांड Poco के इस स्मार्टफोन को सिर्फ भारत में लॉन्च किया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस हाल ही में चीन में पेश किए गए Redmi Note 17 के लगभग समान हो सकते हैं। Poco M8 Power को मौजूदा तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। डुअल SIM वाले Redmi Note 17 में 7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,396 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और Adreno GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है। 

Redmi Note 17 के रियर में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और LED फ्लैश है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिय गया है। यह स्मार्टफोन 1,080p/30 fps तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर ई-कम्पास, एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। Redmi Note 17 की 8,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 169.7 x 79.14 x 8.26 mm और भार लगभग 225 ग्राम का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.