Poco M8 5G होगा सेगमेंट का सबसे पतला और हल्का फोन! भारत में लॉन्च से पहले कंपनी ने किया टीज

Poco M8 5G का डिजाइन और साइज लॉन्च से पहले सामने आ गया है। नया टीजर बताता है कि फोन स्लिम बॉडी, हल्के वजन और 50MP AI कैमरा के साथ भारत में एंट्री करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2025 15:41 IST
ख़ास बातें
  • Poco M8 5G की बॉडी सिर्फ 7.35mm पतली होगी
  • फोन में मिलेगा 50MP AI कैमरा सिस्टम
  • Poco M8 5G की बिक्री Flipkart से होगी

Photo Credit: Poco

Poco जल्द ही भारत में अपनी नई Poco M8 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले कंपनी ने स्मार्टफोन का डिजाइन टीज किया और आज, 29 दिसंबर को एक अन्य टीजर के जरिए इसके डिजाइन के कुछ अहम पहलुओं को सबसे साथ शेयर किया। अपकमिंग फोन की कुछ बड़ी खासियतों में इसकी स्लिम और लाइटवेट बॉडी भी शामिल है। हालिया टीजर से यह भी इशारा मिल चुका है कि Poco M8 5G में 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा सिस्टम मिलेगा। डिजाइन के मामले में Poco M8 5G का रियर पैनल अपकमिंग Redmi Note 15 5G से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है, जिसे 6 जनवरी को लॉन्च किया जाना है।

Poco ने आज X पर एक लेटेस्ट टीजर शेयर किया, जिसमें इसके स्लिम डिजाइन को दिखाया गया है। इसे कंपनी अपने सेगमेंट का स्लिम और सबसे हल्का स्मार्टफोन बता रही है। टीजर के मुताबिक, Poco M8 5G की बॉडी 7.35 mm पलती होगी और इसका वजन 178 ग्राम होगा। हाल ही में Poco द्वारा X पर शेयर किए टीजर से इशारा मिला था कि Poco M8 5G को ब्लैक कलर के डुअल-टोन फिनिश में लाया जाएगा। 

Advertisement

फोन के बैक पैनल पर दोनों किनारों पर रेसिंग-इंस्पायर्ड स्ट्राइप्स दी गई हैं, जो इसे थोड़ा स्पोर्टी लुक देती हैं। रियर साइड पर बीच में स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल नजर आता है, जिसके कोने हल्के राउंडेड हैं। टीजर से यह भी साफ है कि कैमरा आइलैंड थोड़ा उभरा हुआ होगा।

कैमरा सेक्शन की बात करें तो Poco M8 5G में 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिए जाने की पुष्टि हो चुकी है। कैमरा मॉड्यूल के अंदर तीन अलग-अलग लेंस नजर आते हैं, जिनके साथ एक LED फ्लैश भी मौजूद है। फोन के राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं, जबकि फ्रेम हल्का कर्व्ड दिखता है।

Poco ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि लॉन्च के बाद Poco M8 5G को भारत में Flipkart के जरिए बेचा जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसके लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जहां फोन के डिजाइन और रेसिंग स्ट्राइप्स को टीज किया गया है। इससे साफ है कि कंपनी ऑनलाइन सेल पर खास फोकस कर रही है।

Advertisement

पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, Poco M8 5G के साथ एक Pro वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। स्टैंडर्ड मॉडल के ब्लैक, ब्लू और डुअल-टोन सिल्वर-ब्लैक कलर ऑप्शन्स में आने की उम्मीद है। Poco M8 5G को BIS, NBTC, IMDA और TDRA जैसी सर्टिफिकेशंस भी मिल चुके हैं, जो इसके जल्द लॉन्च की ओर इशारा करते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.