Poco M3 की बैटरी होगी 6,000 एमएएच की, सार्वजनिक हुआ प्रोसेसर का नाम भी

Poco के ग्लोबल ट्विटर अकाउंट से कई ट्वीट ज़ारी किए गए हैं जो लॉन्च से पहले Poco M3 के स्पेसिफिकेशन की पुष्टि करते हैं। ट्वीट से पता चलता है कि पोको एम3 में 6.53 इंच का डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा।

Poco M3 की बैटरी होगी 6,000 एमएएच की, सार्वजनिक हुआ प्रोसेसर का नाम भी
ख़ास बातें
  • पोको एम3 होगा मंगलवार को लॉन्च
  • Poco M3 के डिज़ाइन का भी खुलासा हुआ
  • पोको एम3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाना तय
विज्ञापन
Poco M3 को 24 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन के कई अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है। साथ में डिज़ाइन के कुछ पहलुओं से भी पर्दा उठाया गया है। डिस्प्ले साइज़, प्रोसेसर के साथ पोको एम3 की बैटरी क्षमता की भी पुष्टि हो गई है। पोको एम3 स्मार्टफोन ट्रिपर रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें आगे की तरफ वाटरड्रॉप नॉच होगा। इसमें डुअल टोन बैक पैनल भी दिया जाएगा।

Poco के ग्लोबल ट्विटर अकाउंट से कई ट्वीट ज़ारी किए गए हैं जो लॉन्च से पहले Poco M3 के स्पेसिफिकेशन की पुष्टि करते हैं। ट्वीट से पता चलता है कि पोको एम3 में 6.53 इंच का डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। इसके अलावा फोन में 6000 एमएएच बैटरी होने की भी पुष्टि हुई है।

एक वीडियो टीज़र से Poco M3 के डिज़ाइन का भी खुलासा हुआ है। हम इस डिज़ाइन से फोन से संबंधित लीक के दौरान भी रूबरू हो चुके हैं। पोको एम3 में अनोखा डुअल पैलेट डिज़ाइन है। टॉप में एक काले रंग का आयाताकर मॉड्यूल है जिसमें कैमरा सेटअप के साथ कंपनी का लोगो भी है। कैमरा मॉड्यूल में तीन सेंसर्स एक-दूसरे के नीचे मौज़ूद हैं। फ्लैश को ठीक बगल में जगह मिली है। लोगो को कैमरा मॉड्यूल के दूसरी तरफ जगह दी गई है। बैक पैनल के पिछले हिस्से पर ब्लू व ब्लैक फिनिश मौज़ूद है। फोन का एक यलो कलर मॉड्यूल भी लाया जा सकता है।

ट्वीट से पता चलता है कि पोको एम3 को भारतीय समयानुसार मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे लॉन्च किया जाएगा। इवेंट को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। यह यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर लाइव स्ट्रीम होगा। पुरानी रिपोर्ट्स में पोको एम3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होने की पुष्टि हुई थी। इसमें डुअल स्पीकर्स के अलावा 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की पुष्टि मिली थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »