• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी वाला Poco M3 Pro 5G फोन आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी वाला Poco M3 Pro 5G फोन आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

Poco M3 Pro 5G की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, हाल ही में जानकारी मिली थी कि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये होगी।

48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी वाला Poco M3 Pro 5G फोन आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

पोको एम3 प्रो 5जी भारत में एक बडट फ्रेंडली स्मार्टफोन होगा

ख़ास बातें
  • Poco M3 Pro 5G ग्लोबली हो चुका है लॉन्च
  • पोको एम3 प्रो 5जी में मौजूद है तीन कलर ऑप्शन
  • फोन में मौजूद है सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा
विज्ञापन
Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में आज लॉन्च किया जाएगा, जिसका वर्चुअल इवेंट सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। Xiaomi सब-ब्रांड लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम सोशल मीडिया अकाउंट पर किया जाएगा। बता दें, यह फोन यूरोपियन मार्केट में पिछले महीने लॉन्च किया जा चुका है और अब आखिरकार यह भारत में भी दस्तक देने के लिए तैयार है। यूरोपियन मार्केट में यह मॉडल Redmi Note 10 5G के रीब्रांडेड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च किया जा चुका है, जहां यह दो कॉन्फिग्रेशन के साथ आया था। वहीं कलर में आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे। पोको एम3 प्रो 5जी भारत में एक बडट फ्रेंडली स्मार्टफोन होगा।
 

Poco M3 Pro 5G launch: How to watch livestream

Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्चिंग के लिए Poco वर्चुअल लॉन्च इवेंट का आयोजन करने वाला है, जिसकी शुरुआत सुबह 11.30 बजे से हो जाएगी। इवेंट का लाइवस्ट्रीम कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम सोशल मीडिया अकाउंट Indiapoco पर किया जाएगा।
 

Poco M3 Pro 5G price in India (expected)

पोको एम3 प्रो 5जी की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, हाल ही में जानकारी मिली थी कि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये होगी। माना जा रहा है कि फोन की कीमत इससे थोड़ी कम भी हो सकती है। यह फोन यूरोपियन मार्केट में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आया था। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत थोड़ी कम होगी।
 

Poco M3 Pro 5G specifications

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो पोको एम3 प्रो 5जी का भारतीय वेरिएंट भी ग्लोबल वेरिएंट के समान हो सकता है। पोको एम3 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है और इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है, इसमें डायनमिकस्विच फीचर और 1,500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो दिया गया है। पोको एम3 प्रो 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB रैम को जोड़ा गया है। साथ ही फोन की स्टोरेज 128 जीबी है।

फोटोग्राफी के लिए पोको एम3 प्रो 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.79 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ f/2.4 लेंस वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और f/2.4 लेंस वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। कैमरा फीचर्स में नाइट मोड, एआई कैमरा 5.0, मूवी फ्रेम, टाइम-लैप्स, स्लो मोशन वीडियो और मैक्रो मोड शामिल हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में f/2.0 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। इसके साथ एआई ब्यूटिफाई, टाइमड बर्स्ट, एआई पोर्ट्रेट और मूवी फ्रेम फीचर्स मौजूद हैं।

Poco M3 Pro 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-सिम स्लॉट, 5जी, एनएफसी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

सेंसर्स की बात करें, तो पोको एम3 प्रो 5जी फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, IR ब्लास्टर शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 161.81x75.34x8.92mm और भार 190 ग्राम है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks attractive
  • Good battery life
  • Decent app performance
  • कमियां
  • Display is not very bright
  • No ultra-wide camera
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing ने लॉन्च से पहले दिखाया अपकमिंग Phone 4a का डिजाइन, 5 मार्च को भारत में देगा दस्तक
  2. Ola Electric की 150 स्टोर्स बंद करने की तैयारी, सेल्स में गिरावट है कारण
  3. भारत के इस राज्य में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लग सकती है रोक....
  4. AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
  5. Apple मार्च इवेंट में लॉन्च करेगा iPhone 17e, Mac और iPad जैसे 5 नए प्रोडक्ट
  6. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone 17e और कम प्राइस वाला MacBook
  7. अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं
  8. AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
  9. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  10. Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »