Poco M2 Pro भारत में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव इवेंट

Poco M2 Pro चौकोर आकार के मॉड्यूल के साथ आएगा, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। यह काफी हद तक रेडमी नोट 9 सीरीज़ जैसा ही लगता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 जुलाई 2020 10:58 IST
ख़ास बातें
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा Poco M2 Pro
  • दोपहर 12 बजे शुरू होगा पोको एम2 प्रो का लॉन्च इवेंट
  • Redmi Note 9 सीरीज़ से मेल खाते डिज़ाइन के साथ आएगा आगामी पोको फोन

Poco M2 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा

Poco M2 Pro आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च एक लाइव स्ट्रीम वीडियो के जरिए दिखाया जाएगा। कंपनी पोको एम2 प्रो के लॉन्च इवेंट को आज दोपहर 12 बजे शुरू करेगी। अब तक उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के अनुसार, Poco M2 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। अफवाह है कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर पर काम करेगा। पोको ने जनवरी Poco X2 को लॉन्च किया था और अब कंपनी अपने दूसरे फोन को आज भारत में लॉन्च करने वाली है।
 

Poco M2 Pro launch live stream detials

पोको एम2 प्रो आज दोपहर 12 बजे शुरू होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट को आप नीचे लाइव भी देख सकते हैं। इसके अलावा लॉन्च से जुड़ी सभी जानकारी और Poco M2 Pro की कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता की जानकारी के लिए भी आप Gadgets 360 के साथ जुड़े रह सकते हैं।
Advertisement

 

Poco M2 Pro price in India (expected)

Poco India ने भारत में पोको एम 2 प्रो कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन उपलब्ध जानकारियों को देखते हुए और कंपनी के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए, नए पोको फोन के मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च होने की संभावना है। अनुमान लगाया गया है कि आगामी पोको फोन मौजूदा Redmi Note 9 Pro का एक ट्वीक्ड (थोड़े बहुत बदलावों वाला) वर्ज़न हो सकता है। रेडमी नोट 9 प्रो को भारत में मार्च में लॉन्च किया गया था और यह 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
 

Poco M2 Pro specifications, features (expected)

यदि हम पिछले हफ्ते पोको इंडिया द्वारा जारी किए गए टीज़र इमेज को देखें, तो Poco M2 Pro चौकोर आकार के मॉड्यूल के साथ आएगा, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। यह काफी हद तक रेडमी नोट 9 सीरीज़ जैसा ही लगता है।
Advertisement

कंपनी ने पोको एम 2 प्रो के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। फिर भी, अफवाहों की माने तो फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट के साथ आएगा और इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई शामिल होगा। हाल ही में Geekbench लिस्टिंग में इसमें कम से कम 6 जीबी रैम और Android 10 शामिल होने का सुझाव दिया गया था। पिछले हफ्ते Flipkart पर भी इसकी एक माइक्रोसाइट ने साफ किया था कि Poco M2 Pro में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Sharp display
  • Powerful processor
  • Solid battery life
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • A little bulky
  • Weak low-light photo quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.