Poco M2 Pro आज पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध, कीमत 13,999 रुपये से शुरू

Poco M2 Pro स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत 13,999 रुपये से शुरू होकर 16,999 रुपये तक जाती है। फोन के तीन कलर वेरिएंट हैं- आउट ऑफ द ब्लू, ग्रीन एंड ग्रीनर और टू शेड्स ऑफ ब्लैक।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 14 जुलाई 2020 10:26 IST
ख़ास बातें
  • Poco M2 Pro की पहली सेल Flipkart के माध्यम से होगी शुरू
  • पोको एम2 प्रो काफी हद तक Redmi Note 9 Pro जैसा है
  • पोको एम2 प्रो की बैटरी 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

Poco M2 Pro की बैटरी 5,020 एमएएच की है

Poco M2 Pro स्मार्टफोन भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था, जिसकी आज पहली सेल शुरू होने वाली है। यह सेल Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू की जाएगी। कीमत के लिहाज़ से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन काफी प्रभावित करने वाले हैं, जिसमें आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और दमदार बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। पोको एम2 प्रो स्मार्टफोन तीन रैम व स्टोरेज वेरिएंट के साथ-साथ तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन काफी हद तक Redmi Note 9 Pro से प्रेरित लगता है।
 
 

Poco M2 Pro price in India, sale offers

पोको एम2 प्रो स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वो हैं- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, जिसकी कीमत 13,999 रुपये है। दूसरा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, तीसरा व आखिरी स्मार्टफोन का सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला होगा। इसे 16,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन के तीन कलर वेरिएंट हैं- आउट ऑफ द ब्लू, ग्रीन एंड ग्रीनर और टू शेड्स ऑफ ब्लैक। जैसे कि हमने बताया फोन की सेल भारत में आज से दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू हो रही है।
Advertisement

Flipkart इच्छुक ग्राहकों के लिए कुछ ऑफर्स भी लेकर आया है, जिसमें Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक प्राप्त होगा, वहीं Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी। इसके अलावा 12 महीने तक के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प पेश किया गया है।
 

Poco M2 Pro specifications, features

डुअल सिम Poco M2 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 for Poco पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक LPDDR4X RAM मौज़ूद हैं। पोको एम2 प्रो चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है, जो नाइट मोड को सपोर्ट करता है।
Advertisement

Poco ने अपने पोको एम2 प्रो हैंडसेट में 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज दी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Poco M2 Pro की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Sharp display
  • Powerful processor
  • Solid battery life
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • A little bulky
  • Weak low-light photo quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.