Poco M2 Pro को मिले दो अहम सर्टिफिकेशन, लॉन्च के बेहद करीब

संभावना है कि Poco M2 Pro फोन कंपनी का फ्लैगशिप फोन नहीं होगा, क्योंकि इस फोन में कई समानताएं Redmi Note 9 Pro की तरह हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 मई 2020 15:26 IST
ख़ास बातें
  • Poco M2 Pro कई दिनों से सुर्खियों में
  • पोको एम2 प्रो और Redmi Note 9 Pro में हैं कई समानताएं
  • पोको एम2 प्रो स्मार्टफोम का मॉडल नंबर M2003J6CI है

फोन Xiaomi India के RF Exposure Page पर हो चुका है लिस्ट

Poco M2 Pro स्मार्टफोन को Bluetooth SIG और WiFi Alliance सर्टिफिकेशन मिल गया है, जिससे संकेत मिलता है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इस लिस्टिंग में वाई-फाई और ब्लूटूथ के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिलती है, जो कि पोको फोन में दिए जा सकते हैं। इस लिस्टिंग में साफ दिखा है कि पोको एम2 प्रो स्मार्टफोम का मॉडल नंबर M2003J6CI है, जो कि Redmi Note 9 Pro के मॉडल नंबर M2003J6A1I से काफी मेल खाता है। हालांकि, फिलहाल Poco ने पोको एम2 प्रो के लॉन्च की तारीख के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है।

Bluetooth SIG लिस्टिंग में Poco M2 Pro स्मार्टफोन मॉडल नंबर M2003J6CI के साथ लिस्ट है, जिसके अनुसार यह फोन ब्लूटूथ वी5.0 के साथ आने वाला है। यह स्मार्टफोन ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट पर कई दूसरे Redmi Note 9 स्मार्टफोन के साथ लिस्ट था, जिसमें Redmi Note 9S मॉडल नंबर M2003J6A1G, Redmi Note 9 Pro मॉडल नंबर M2003J6A1I और Redmi Note 9 Pro Max मॉडल नंबर M2003J6B1I के साथ मौजूद था। दूसरी तरफ वाई-फाई अलायंस लिस्टिंग में पोको एम2 प्रो फोन डुअल बैंड वाई-फाई सपोर्ट और एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 के साथ लिस्ट था। दोनों ही लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले Gizmochina द्वारा दी गई है।

संभावना है कि पोको एम2 प्रो फोन कंपनी का फ्लैगशिप फोन नहीं होगा, क्योंकि इस फोन में कई समानताएं रेडमी नोट 9 प्रो की तरह हैं। टिप्सटर के अनुसार, पोको एम2 प्रो का कोडनेम ‘gram' है, जो कि रेडमी नोट 9 प्रो के फर्मवेयर और कर्नेल सोर्स कोड में भी देखा गया था। इससे इशारा मिलता है कि पोको एम2 प्रो में रेडमी नोट 9 प्रो जैसी कुछ समानताएं है, जैसे स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ प्रोसेसर, संभावना है कि इसमें स्नैपड्रैगन 720जी का इस्तेमाल किया जाए।

इसके अलावा, पोको एम2 प्रो फोन Xiaomi India के RF Exposure Page पर भी लिस्ट हुआ था, जिससे इशारा मिलता है कि कंपनी जल्द ही इस फोन का ऐलान करने वाली है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • Bad
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • Bad
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , POCO, Poco M2 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.