Poco F8 सीरीज की पहली झलक, धांसू फीचर्स के साथ दिसंबर में होगी लॉन्च!

पोको एफ8 सीरीज में कंपनी का हाई परफॉर्मेंस चिपसेट देखने को मिल सकता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 नवंबर 2025 18:44 IST
ख़ास बातें
  • Poco F8 सीरीज जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकती है
  • पोको एफ8 में कंपनी का हाई परफॉर्मेंस चिपसेट देखने को मिल सकता है
  • Poco F8 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट आ सकता है

Poco F7 Pro और Poco F7 Ultra फोन मार्केट में इसी साल मार्च में लॉन्च हुए थे।

Poco की अपकमिंग सीरीज Poco F8 जल्द ही मार्केट में पेश की जा सकती है। सीरीज के स्मार्टफोन्स काफी समय से लीक्स में छाए हुए हैं। कंपनी इसमें संभावित रूप से Poco F8 Pro, Foco F8 Ultra जैसे मॉडल्स पेश कर सकती है। पिछली सीरीज को कंपनी ने इसी साल मार्च में लॉन्च किया था। लेकिन अपकमिंग सीरीज कुछ समय पहले ही लॉन्च हो सकती है। इतना ही नहीं, Poco Hong Kong ने सीरीज का कथित पहला टीजर भी जारी कर दिया है। आइए जानते हैं डिटेल में। 

Poco F8 सीरीज जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकती है। कंपनी ने सीरीज का कथित टीजर भी जारी कर दिया है जिसमें सीरीज के मॉडल्स का डिजाइन सामने (via) आ गया है। Poco Hong Kong की ओर से एक टीजर जारी किया गया है जिसमें इसके नए फोन का डिजाइन नजर आ रहा है। हालांकि कंपनी ने मॉनिकर की पुष्टि नहीं की है। अनुमान है कि सीरीज दिसंबर में लॉन्च हो सकती है। 

Advertisement

पोको एफ8 में कंपनी का हाई परफॉर्मेंस चिपसेट देखने को मिल सकता है जो कि यूजर को एक स्मूद और इमर्सिव गेमिंग अनुभव देगा। Poco F8 सीरीज के लिए कहा गया है कि यह Redmi K90 और K90 Pro Max के रिब्रांडेड मॉडल पेश करेगी। Redmi K90 और K90 Pro Max को केवल चीन में पेश किया गया था। 

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो संभावित रूप से Poco F8 Pro में 6.59 इंच का 2K LTPO डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट और Adreno 830 GPU से यह लैस होकर आ सकता है। फोन में 50MP का रियर मेन कैमरा और 20MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। 7000mAh से ज्यादा की बैटरी के साथ यह 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होकर आ सकता है। Poco F8 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट आ सकता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

7,100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,156x2,510 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

7,560 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,200x2,608 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.